भारत में अब हॉलीवुड की फिल्मों ने इस कदर पांव पसारना शुरू कर दिया है कि बॉलीवुड वाले उनके साथ फिल्म रिलीज करने से डरने लगे हैं। अभी वह दिन बीते जमाने की बात नहीं हुई है, जब हॉलीवुड फिल्म देखना एक स्टेटस सिंबल हुआ करता था। आमजन को हॉलीवुड का सिनेमा रास नहीं आता था।
विज्ञापन
लेकिन पिछले तीन-चार सालों में इस पूरी अवधारणा में आमूलचूल बदलाव आया है। बात यहां तक पहुंच गई कि बॉलीवुड में धाक रखने वाले निर्माता-निर्देशक-अभिनेता अपनी फिल्म की रिलीज की तारीख तय करते वक्त हॉलीवुड फिल्मों का रिलीजिंग डेट कैलेंडर देख लिया करते हैं।
उनका सचेत होना यूं ही नहीं है, असल में बीते तीन-चार सालों में लगातार जिस तरह से हॉलीवुड फिल्मों का भारत में खासतौर पर हिन्दी पट्टी में चलन बढ़ता जा रहा है, बॉलीवुड फिल्मों की कमाई पर इसका साफ असर पड़ता नजर आ रहा है। हॉलीवुड वाले इस असर को भांप गए हैं।
विज्ञापन
आपको याद हो पिछले साल आई जेम्स बॉण्ड की फिल्म 'स्पेक्टर' तो इसके ट्रेलर रिलीज के वक्त ही जाहिर हो गया था कि फिल्म को भारत में रिलीज को लेकर निर्माता कितनी तैयारी कर चुके हैं। ऐसा पहली बार हुआ था जब किसी हॉलीवुड फिल्म का ट्रेलर दुनिया की अन्य की अनदेखी कर के हिन्दी और तेलगू में रिलीज किए गए। अगर बात सीधी कमाई करें तो भी इसके असर देखे जा सकते हैं। पढ़िए, अगली स्लाइड में।
सीधी कमाई पर असर डाल रही हैं हॉलीवुड की फिल्में
इसका हालिया उदाहरण शाहरुख जैसी हस्ती की फिल्म 'फैन' और हॉलीवुड फिल्म 'द जंगल बुक' हैं। 'द जंगल बुक', 'फैन' के एक सप्ताह पहले रिलीज हुई थी। लेकिन उसने वह दूसरे सप्ताह में भी सिनेमाघरों में दर्शक बटोरने में कामयाब रही। यहां तक कि कुछ दिन तो ऐसे बीते जब शाहरुख की फिल्म के बराबर दर्शक 'द जंगल बुक' देखने पहुंचे।
बता दें कि शाहरुख की फिल्म पहले सप्ताह की समाप्ति पर करीब 70 करोड़ रुपये कमाए हैं। जबकि 'द जंगल बुक' ने करीब 73 करोड़ बटोरे थे। उससे भी ज्यादा चौंकाने वाली बात ये कि दूसरे सप्ताह में जब शाहरुख की फिल्म सिनेमाघरों में थी, 'द जंगल बुक' के सामने स्क्रीन की किल्लत थी, तब भी इसने 50 करोड़ का व्यापार कर डाला।
यह अकेली ऐसी फिल्म नहीं है, जिसने किसी बॉलीवुड फिल्म को चुनौती दी है। इससे पहले भी हॉलीवुड की ऐसी फिल्में हैं कि जिन्होंने भारत में आकर कमाई के झंडे गाड़ दिए थे। जानते हैं ऐसी फिल्मों के बारे में, जिन्होंने अपने साथ रिलीज हुई बॉलीवुड फिल्मों को कमाई के मामले में कड़ी टक्कर दी या पीछे छोड़ दिया।
हॉलीवुड की 10 फिल्में जिन्होंने भारत में गाड़े कमाई के झंडे
भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉलीवुड फिल्म तमगा हासिल है 'फास्ट एंड फ्यूरियस 7' को। तेज रफ्तार कारों के पराक्रम पर आधारित इस फिल्म ने भारत में करीब 140 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इसमें 101 करोड़ हिन्दी डब फिल्म ने कमाए थे। यह पिछले साल ही रिलीज हुई थी।
इसी के ठीक बाद आई 'जुरासिक वर्ल्ड' जुरासिक वर्ल्ड में भारत में करीब-करीब 100 करोड़ रुपये कमा लिए थे। इसका खुमार उतरता कि बैक टू बैक हॉलीवुड की तीसरी रिलीज 'अवेंजर्सः एज ऑफ अल्ट्रॉन' ने 73.77 करोड़ रुपये भारत से अर्जित कर लिए थे।
इन फिल्मों ने भारत की बड़े स्टारो की बड़ी फिल्मों जैसे, इमरान हाशमी और विद्या बालन की फिल्म 'हमारी अधूरी कहानी', दीपिका पादुकोण की 'पीकू' और अक्षय कुमार की 'गब्बर इज बैक' कमाई को न केवल चुनौती दी 'हमारी अधूरी कहानी' को तो 'अवेंजर्स: एज ऑफ अल्ट्रॉन' ने पछाड़ भी दिया था।
इस फिल्म ने पिछले महज एक साल के भीतर हॉलीवुड ने भारत में तीन सौ करोड़ी और एक 73.77 करोड़ी फिल्म उतार दी है।इससे जाहिर हो जाता है हॉलीवुड किसी तरह से भारतीय जनमानस के मस्तिष्क पटल पर मौजूदगी दर्ज करा रहा है।
इससे पहले 2014 में आई 'दि अमेजिंग स्पाइड मैन 2' और उससे पहले 2012 में आई 'द अमेजिंग स्पाइडर मैन' ने भारत में जबर्दस्त कमाई थी। 'स्लाइड मैन 3' का भी यही आलम था। यह 2007 में आई थी। लेकिन तब तक साल में एक-आध फिल्में ही ऐसी होती थीं, जिनका भारत में दबदबा बढ़ता था। लेकिन अब ऐसा साल में चार-चार दफा हो रहा है।
इन फिल्मों के अलावा हॉलीवुड की 'अवतार', '2012', 'लाइफ ऑफ पाई', 'टाइटेनिक', 'जुरासिक पार्क', 'सुपरमैन' वो फिल्में ही जिन्हें आज भी ढूंढ-ढूंढ भारत में देखा जा रहा है। कुछ सालों पहले जब टाइटेनिक को 3डी वर्जन हिन्दी में रिलीज हुआ था तो इसने करीब 25 करोड़ का कारोबार कर लिया था।