फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tenzing: एवरेस्ट थ्रिलर 'तेनजिंग' में नजर आएंगे टॉम हिडलस्टन, एपल ने हासिल किए अधिकार

Wed, 15 May 2024 01:14 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

फिल्म तेनजिंग में टॉम हिडलस्टन मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। एपल ओरिजिनल फिल्म्स की ओर बनाई जा रही इस फिल्म का निर्देशन जेनिफर पीडोम करेंगे। 
विज्ञापन
टॉम हिडलस्टन - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शेरपा तेनजिंग नोर्गे की 1953 में एडमंड हिलेरी के साथ माउंट एवरेस्ट की चोटी तक की यात्रा की सच्ची कहानी जल्द ही फिल्म के जरिए लोगों को देखने को मिलेगी। इस फिल्म का नाम 'तेनजिंग' है, जिसे एपल ओरिजिनल फिल्म्स की ओर से तैयार किया जाएगा। फिलहाल, फिल्म अभी कास्टिंग के चरण में हैं। हालांकि, मुख्य अभिनेता के रूप में हॉलीवुड स्टार टॉम हिडलस्टन के नाम की मुहर लग चुकी है। इस फिल्म में वे न्यूजीलैंड के पर्वतारोही हिलेरी की भूमिका में दिखेंगे।Vazhakku: विवादों के चलते ‘वाजहक्कू’ को ‘वीमियो’ पर किया रिलीज, अभिनेता-निर्देशक एक-दूसरे पर लगा रहे आरोप
विज्ञापन

 
एपल ने हासिल किए अधिकार
उम्मीद जताई जा रही है कि विलेम डेफो फिल्म में कर्नल जॉन हंट की भूमिका निभाएंगे। कान फिल्म महोत्सव के शुरू होते ही एपल ने इस प्रोजेक्ट के अधिकार हासिल कर लिए हैं। कान में तीन दिनों में होने वाले प्रमुख डील में से यह एक है। 

जेनिफर पीडोम करेंगी निर्देशन
फिल्म का निर्देशन जेनिफर पीडोम करेंगी। यह फिल्म यूके-ऑस्ट्रेलियाई प्रोडक्शन संगठन सी-सॉ फिल्म्स द्वारा निर्मित की जाएगी। पीडोम ने हाल ही में शेरपा समुदाय को लेकर एक डॉक्यूमेेंट्री बनाई है, जिसकी वजह से उनका तेनजिंग परिवार के साथ पहले से ही अच्छे रिश्ते हैं। फिल्म की पटकथा ल्यूक डेविस ने लिखी है। 
विज्ञापन

Salman Khan: सलमान खान को काले हिरण मामले में मिल सकती है माफी! बिश्नोई समाज ने रखी ये शर्त
विज्ञापन


ये हैं फिल्म के निर्माता
सी-सॉ फिल्म्स के लिज वॉट्स, एमिल शर्मन और इयान कैनिंग और डेसरे आर्मस्ट्रांग, पीडोम और डेविस इस फिल्म का निर्माण कर रहे हैं। वहीं, साइमन गिलिस, डेविड मिचॉड और तेनजिंग के बेटे नोरबू तेनजिंग इस फिल्म के कार्यकारी निर्माता हैं।
Jr NTR: 'वॉर 2' की शूटिंग के बीच दुबई रवाना हुए जूनियर एनटीआर, पत्नी संग मनाएंगे 41वां जन्मदिन
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें