फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टॉम हैंक्स की फिल्म ग्रेहाउंड का ट्रेलर हुआ लॉन्च, विश्व युद्ध की असल कहानियों पर आधारित है कहानी

Mon, 16 Mar 2020 07:02 PM IST
अपूर्वा राय मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
ग्रेहाउंड का ट्रेलर हुआ लॉन्च
विज्ञापन

जहां एक तरफ पूरी दुनिया के सिनेमा प्रेमी हॉलीवुड अभिनेता टॉम हैंक्स के कोरोना वायरस से उबरने की कामना कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ टॉम की फिल्म 'ग्रेहाउंड' का ट्रेलर सामने आ गया है। ट्रेलर के साथ ही फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा कर दी गई है। यह फिल्म जून 2020 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। टॉम हैंक्स ने फिल्म में अभिनय करने के साथ ही स्क्रीनप्ले भी लिखा है। ट्रेलर में टॉम हैंक्स एक कमांडर के तौर पर नजर आ रहे हैं  जिसकी जिम्मेदारी हजारों सैनिकों को युद्ध की आगे की पंक्ति में पहुंचाना होता है।  इस दौरान उनका सामना दुश्मनों के जहाजों से पड़ता है जो लगातार उनको मुश्किलों में डालते नजर आते हैं।  

विज्ञापन


यह फिल्म 1942 के समय के उत्तरी अटलांटिक की दिखाई गई है जहां युद्ध का माहौल होता है। कमांडर अर्नेस्ट (टॉम हैंक्स) का मुकाबला नाजी सेना से होता है। शुरुआत से लेकर अंत तक के ट्रेलर में गोली बारी, बम धमाके नजर आते हैं। असल  घटनाओं पर आधारित इस फिल्म में ग्रेहाउंड एक समुद्री जहाज का नाम होता है जिसकी अगुवाई कमांडर अर्नेस्ट कर रहे होते हैं। कुछ परिस्थियों के चलते इस जहाज को पांच दिनों तक हवाई सुरक्षा नहीं मिल पाती है। यह बेड़ा समुद्री रास्ते से इंग्लैंड की तरफ जा रहा होता है। इसी बीच वे दुश्मनों के जहाजों से घिर जाते हैं। हालात इतने जटिल होते हैं कि 48 घंटों में ही कमांडर अर्नेस्ट की सेना के सात जहाज नष्ट हो जाते हैं लेकिन अर्नेस्ट अपनी सूझ बूझ और चालाकी से दुश्मनों से लगातार मुकाबला जारी रखते हैं।
 
इस फिल्म में टॉम हैंक्स के अलावा स्टीफन ग्राहम,एलिजाबेथ शु भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म का निर्देशन आरोन श्नाइडर ने किया है वहीं गैरी गोटजमैन इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि टॉम हैंक्स पूरी दुनिया के साथ ही भारत में भी काफी मशहूर हैं। आमिर खान, टॉम हैंक्स की ही फिल्म 'फॉरेस्ट गंप' का हिंदी रीमेक लाल सिंह चड्ढा बना रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां देखें ट्रेलर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें