फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shakira-Tom Cruise: एक दूसरे को डेट कर रहे हैं शकीरा और टॉम क्रूज? अफेयर की खबरों के बीच वायरल हुईं तस्वीरें

Thu, 11 May 2023 11:55 AM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

खबरों के मुताबिक शकीरा और टॉम क्रूज को 2023 की फॉर्मूला 1 मियामी ग्रां प्री में स्पॉट किया गया था। खबरों के मुताबिक दोनों के बीच बेहतरीन केमिस्ट्री भी देखने को मिल रही है। 
विज्ञापन
टॉम क्रूज - फोटो : इंस्टाग्राम @tomcruise
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हॉलीवुड सिंगर शकीरा के लंबे समय के साथी जेरार्ड पीक से अलग होने पर कई लोगों को हैरान कर दिया था। हालांकि फेमस सिंगर अपने अतीत से आगे बढ़ती हई नजर आ रही हैं, क्योंकि उन्हें हाल ही में टॉम क्रूज के साथ देखा गया था। खबरों के मुताबिक दोनों को 2023 की फॉर्मूला 1 मियामी ग्रां प्री में स्पॉट किया गया था। खबरों के मुताबिक दोनों के बीच बेहतरीन केमिस्ट्री भी देखने को मिल रही है। 

विज्ञापन


शकीरा और टॉम की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल
एक फैन ने शकीरा और टॉम क्रूज का बातचीत करते हुए एक वीडियो बनाया है। यह वीडियो  और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दोनों के बीच संभावित सहयोग और रोमांटिक लिंक अप के बारे में अटकलें लगाई जा रही हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक टॉम क्रूज कथित तौर पर शकीरा से प्यार करते हैं और उसके साथ रोमांटिक रिश्ते को आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक हैं। खबरों के मुताबिक कहा जा रहा है कि वह उसे आगे बढ़ाने में बेहद दिलचस्पी रखते हैं।
 

साल 2022 में जेरार्ड से अलग हुई थीं शकीरा
आपको बता दें कि एक दशक से ज्यादा समय तक साथ रहने के बाद शकीरा और जेरार्ड पीक ने जून 2022 में अलग होने का फैसला किया था। यह खबर उनके फैंस के लिए एक झटका था, क्योंकि सभी ने उनके रिश्ते को फलते फूलते देखा था। अलग होने का फैसला इन अफवाहों के बीच आया कि पीक का अपनी वर्तमान गर्लफ्रेंड क्लारा चिया मार्टी के साथ अफेयर चल रहा है। शकीरा और पिक 12 साल से एक साथ थे और उनके दो बच्चे भी हैं। अपने रोमांटिक रिश्ते के अंत के बाद भी दोनों अपने बच्चों का साथ में पालन करते हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


Nawazuddin Siddiqui: 'भले फिल्म में अपना पैसा लगाना पड़े लेकिन...', लीड रोल के सवाल पर नवाज की दो टूक

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें