हॉलीवुड पॉप म्यूजिक इंडस्ट्री से एक बुरी खबर सामने आ रही है। म्यूजिक इंडस्ट्री की की जानी-मानी गायिका रीटा ली जोन्स का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। ब्राजील की मिलियन-सेलिंग 'क्वीन ऑफ रॉक' के नाम से मशहूर रीटा ली जोन्स के निधन ने पूरी इंडस्ट्री को शोक में डाल दिया है। रीटा ली जोन्स ने अपनी रंगीन और कमाल की शैली ने उन्हें म्यूजिक इंडस्ट्री में एक बड़ा नाम बनाया था।
रीटा ली जोन्स का निधन
'ओवेल्हा नेग्रा', 'मेनिया डे वोके' और 'नाउ ओनली मिसिंग यू' जैसी हिट फिल्मों के माध्यम से एक इंटरनेशनल लेवल पर लोकप्रियता हासिल करने वाली रीटा ली जोन्स का 75 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। रीटा ली जोन्स के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट साझा किया गया है, जिसमें जानकारी दी गई कि सोमवार शाम साओ पाउलो में उनके घर पर उनका निधन हो गया।
कैंसर से भी पीड़ित रह चुकी हैं रीटा ली जोन्स
उनके निधन के कारण का खुलासा नहीं किया गया है। रीटा ली जोन्स ने साल 2010 की शुरुआत में स्टेज परफॉर्मेंस करनी छोड़ दी थी। बाद में बताया गया था कि शारीरिक कमजोरी की वजह से उन्होंने परफॉर्मेंस करनी छोड़ी थीं। इसके बाद साल 2021 में उन्हें फेफड़ों के कैंसर हुआ था, हालांकि गायिका के बेटे ने खुलासा किया था कि एक साल बाद उन्होंने इस बीमारी से छुटकारा पा लिया था।
परिवार में ये लोग
छह दशकों के करियर में रीटा ली जोन्स ने अपनी रचनात्मकता रचनाओं के साथ लोगों के दिलों पर छाप छोड़ी। उनके परिवार में उनके तीन बच्चे और उनके पति हैं, जिनके साथ उन्होंने 44 साल से शादी के बंधन में बंधी हुई थीं।