फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MI-7: मिशन इम्पॉसिबल 7 का नया ट्रेलर आउट, वर्ल्ड प्रीमियर में शामिल होने के लिए मेकर्स ने दिया यह तगड़ा ऑफर

Wed, 17 May 2023 10:06 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

नए ट्रेलर में बहुत से ऐसे सीन हैं जो पिछले साल आए-टीजर/ट्रेलर में थे, लेकिन इनके अलावा बहुत से ऐसे दृश्य भी हैं जिन्हें देखकर लोग दांतों तले उंगलियां दबा लेंगे।
विज्ञापन
मिशन इम्पॉसिबल डेथ रिकनिंग पार्ट-1 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टॉम क्रूज के फैंस को उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार रहता है। अभिनेता अपने हैरतअंगेज स्टंट से अक्सर सबको हैरान कर देते हैं। लंबे समय से लोग मिशन इम्पॉसिबल डेथ रेकनिंग पार्ट-1 की राह देख रहे हैं। दर्शकों की बेताबी को देखते हुए मेकर्स ने फिल्म का नया ट्रेलर जारी कर दिया है। इस ट्रेलर में टॉम एक बार फिर जबर्दस्त एक्शन करते दिख रहे हैं। 

विज्ञापन

Rob Marshall: राम चरण Jr NTR के साथ काम करने इच्छुक हैं निर्देशक रॉब मार्शल, बोले- उन्होंने मेरा दिल जीत लिया

वर्ल्ड प्रीमियर में शामिल होने का मिल सकता है मौका
ताजा ट्रेलर में बहुत से ऐसे सीन हैं जो पिछले साल आए-टीजर/ट्रेलर में थे, लेकिन इनके अलावा बहुत से ऐसे दृश्य भी हैं जिन्हें देखकर लोग दांतों तले उंगलियां दबा लेंगे। यह नया  ट्रेलर दो मिनट 27 सेकंड का है, जिसकी शुरुआत में अभिनेता मोटरसाइकिल से स्टंट करते हुए नजर आते हैं। यह फिल्म 12 जुलाई को सिनेमा घरों में दस्तक देने वाली है। ट्रेलर के बारे जानकारी देते हुए फिल्म के मेकर्स ने बताया है कि उनके द्वारा ट्वीट किए गए ट्रेलर को रीट्वीट करने पर रोम में होने वाले फिल्म के वर्ल्ड प्रीमियर पर लोगों को शामिल होने का मौका मिल सकता है। 
विज्ञापन

ये कलाकार भी आएंगे नजर
इस फिल्म के निर्देशन की कमान क्रिस्टोफर मैक्वायर के हाथों में है। इससे पहले वह इस फ्रेंचाइजी की तीन और फिल्में बना चुके हैं। मिशन इंपॉसिबल 7 में टॉम के साथ हेली एटवेल, विंग रामेस, साइन पेग, रिबेका फर्ग्युसन, वनेसा किरबी और हेनरी जर्नी मुख्य भूमिकाओं में हैं। बता दें कि इस फ्रेंचाइजी की शुरुआत 27 साल पहले साल 1996 में हुई थी। फिल्म के अभी तक के सभी पार्ट को फैंस का भरपूर प्यार मिला है। माना जा रहा है कि इसके सातवें भाग को भी दर्शक खूब पसंद करेंगे। 
Sanya Malhotra: फिल्म 'पगलैट' नहीं करना चाहती थीं सान्या मल्होत्रा, एक्ट्रेस ने बताई यह बड़ी वजह
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें