क्रिस हेम्सवर्थ की फिल्म एक्सट्रैक्शन में भरपूर एक्शन देखने को मिला था। अब इस फिल्म का दूसरा पार्ट आने वाला है। मेकर्स ने एक्स्ट्रैक्शन 2 का ट्रेलर जारी कर दिया गया है।
हाॅलीवुड सुपरस्टार क्रिस हेम्सवर्थ के फैंस को उनकी एक्शन थ्रिलर फिल्म 'एक्सट्रैक्शन 2' के रिलीज का बेसब्री से इंतजार है। दुनियाभर में मार्वल फिल्मों में ‘थॉर' की भूमिका निभाने के लिए पहचाने जाने वाले क्रिस की एक्टिंग के दिवानों के लिए एक खुशखबरी है। एक्शन थ्रिलर से भरपूर उनकी एक्सट्रैक्शन 2 के टीजर के बाद आज इसका ट्रेलर भी आउट कर दिया गया है, जो काफी धमाकेदार है। रिलीज के साथ ही 'एक्सट्रैक्शन 2' सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा है।
यहां जानें एक्स्ट्रैक्शन 2 की रिलीज डेट
एक्सट्रैक्शन ने 2020 में लोगों के मनोरंजन में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। पहला पार्ट देखने के बाद हर कोई दूसरे पार्ट का इंतजार कर रहा था. तो अगर आप भी उन लोगों में शामिल हैं तो आपको बता दें कि ट्रेलर के साथ-साथ एक्स्ट्रैक्शन 2 की रिलीज डेट भी सामने आ चुकी है। एक्ट्रैक्शन 2 नेटफ्लिक्स पर 16 जून को रिलीज होने जा रही है।
यह भी पढ़ें: डिनर डेट पर साथ स्पॉट किए गए आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे, अफेयर की अफवाहों का बाजार गर्म