फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'टॉप गन: मेवरिक' में भी वही आइकॉनिक जैकेट पहने नजर आए टॉम क्रूज, लेकिन ये दो चीजें बदली

Wed, 24 Jul 2019 05:04 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
टॉप गन: मेवरिक - फोटो : Twitter
विज्ञापन

टॉप गन में मेवरिक का किरदार निभा रहे टॉम क्रूज का आइकॉनिक जैकेट एक बार फिर चर्चा का विषय बन गया है। 34 साल के अंतराल के बाद आ रही इस फिल्म में कैप्टन मेवरिक वही जैकेटे पहने नजर आएंगे लेकिन दो बदलाव के साथ।

विज्ञापन


इस बार कैप्टन मेवरिक के जैकेट पर आपको जापानी और ताइवानी झंडे के पैच देखने को नहीं मिलेंगे। इसके अलावा दो देशों के झंडों के मूल डिजाइन को बदल दिया गया है। रिपोट्स की मानें तो फिल्म का निर्माण कर रही पारामाउंट पिक्चर को एक चीनी कंपनी समर्थन कर रही है। इसी के बाद जैकेट में बदलाव करने का फैसला लिया गया। हालांकि इस फैसले से चीनी दर्शकों का एक अच्छा वर्ग तैयार होगा।

बात करें हाल ही में रिलीज हुए ट्रेलर की तो 'टॉप गन: मेवरिक' की कहानी और डायरेक्शन तो जोरदार है ही, लेकिन हॉलीवुड फिल्मों के शौकीनों के लिए हैरतअंगेज एक्शन की भरपूर डोज इस फिल्म को खास बनाती है। वैसे भी टॉम क्रूज ने फिल्म के स्टंट खुद किए हैं। टॉम ने बताया कि ट्रेलर में दिखाई गई पूरी फ्लाइंग रियल है और यह फिल्म एविएशन के लिए एक लव लेटर जैसी है। अगर ऐसा है तो यह वाकई कमाल है, और वह भी इस उम्र में तो कहर है।
विज्ञापन


इस फिल्म को बनाने के लिए अमेरिकन नेवी के साथ नजदीकी से काम किया गया है। जो कि ट्रेलर में साफ देखा जा सकता है। इस फिल्म का बजट 140 मिलियन डॉलर्स यानि 964 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। भारत में फिल्म के ड्रिस्टीब्यूशन की कमान वायकॉम 18 मोशन पिक्चर्स के हाथ में है। फिल्म 'टॉप गन' 1983 में कैलिफोर्निया की एक पत्रिका में इसी नाम से छपे एक लेख पर आधारित है।

विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें