फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फास्ट एंड फ्यूरियस 9 के सेट पर हादसा, 30 फीट ऊपर से गिरा स्टंटमैन, विन डीजल सदमें में

Tue, 23 Jul 2019 07:14 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
फास्ट एंड फ्यूरियस - फोटो : SELF
विज्ञापन
हॉलीवुड सिनेमा की मशहूर फिल्म सीरीज फास्ट एंड फ्यूरियस 9 के सेट पर दर्दनाक हादसा हो गया है। एक्शन सीन फिल्माते समय 30 फीट की ऊंचाईं से गिरने से स्टंटमैन गंभीर रूप से घायल हो गया है। बताया जा रहा है कि इस हादसे के समय फास्ट एंड फ्यूरियस 9 की पूरी स्टारकास्ट सेट पर मौजूद थी। 
विज्ञापन


अंग्रेजी वेबसाइट डीएनए की खबर के अनुसार ये हादसा सोमवार दोपहर को हुआ जब स्टंटमैन 30 फीट की ऊंचाई पर एक्शन सीन कर रहा था। रिपोर्ट के मुताबिक इस दौरान स्टंटमैन ने पूरी तरह से सुरक्षा अपनाई हुई थी, लेकिन सेफ्टी केबल का तार टूटने से ये हादसा हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने घायल स्टंटमैन को लंदन हॉस्पिटल में भर्ती करवाया।

वहीं इस हादसे को देखकर फिल्म के मुख्य हीरो विन डीजल काफी हैरान और सदमे में हैं। खबरों की मानें तो 30 फीट की ऊंचाई से गिरते स्टंटमैन की ये घटना डायरेक्टर के कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। फिलहाल स्टंटमैन की हालत गंभीर बनी हुई है। 
विज्ञापन


फास्ट एंड फ्यूरियस 9 की बात करें तो इस फिल्म में विन डीजल, जॉन सीना और मिशेल रॉड्रिगेज जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। ये फिल्म अगले साल 21 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फास्ट एंड फ्यूरियस की पहली फिल्म साल 2001 में आई थी। इसके बाद इस फिल्म के सभी सीक्वल ने काफी सुर्खियां बटोरीं। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें