टॉप गन में मेवरिक का किरदार निभा रहे टॉम क्रूज का आइकॉनिक जैकेट एक बार फिर चर्चा का विषय बन गया है। 34 साल के अंतराल के बाद आ रही इस फिल्म में कैप्टन मेवरिक वही जैकेटे पहने नजर आएंगे लेकिन दो बदलाव के साथ।
इस बार कैप्टन मेवरिक के जैकेट पर आपको जापानी और ताइवानी झंडे के पैच देखने को नहीं मिलेंगे। इसके अलावा दो देशों के झंडों के मूल डिजाइन को बदल दिया गया है। रिपोट्स की मानें तो फिल्म का निर्माण कर रही पारामाउंट पिक्चर को एक चीनी कंपनी समर्थन कर रही है। इसी के बाद जैकेट में बदलाव करने का फैसला लिया गया। हालांकि इस फैसले से चीनी दर्शकों का एक अच्छा वर्ग तैयार होगा।
बात करें हाल ही में रिलीज हुए ट्रेलर की तो 'टॉप गन: मेवरिक' की कहानी और डायरेक्शन तो जोरदार है ही, लेकिन हॉलीवुड फिल्मों के शौकीनों के लिए हैरतअंगेज एक्शन की भरपूर डोज इस फिल्म को खास बनाती है। वैसे भी टॉम क्रूज ने फिल्म के स्टंट खुद किए हैं। टॉम ने बताया कि ट्रेलर में दिखाई गई पूरी फ्लाइंग रियल है और यह फिल्म एविएशन के लिए एक लव लेटर जैसी है। अगर ऐसा है तो यह वाकई कमाल है, और वह भी इस उम्र में तो कहर है।
इस फिल्म को बनाने के लिए अमेरिकन नेवी के साथ नजदीकी से काम किया गया है। जो कि ट्रेलर में साफ देखा जा सकता है। इस फिल्म का बजट 140 मिलियन डॉलर्स यानि 964 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। भारत में फिल्म के ड्रिस्टीब्यूशन की कमान वायकॉम 18 मोशन पिक्चर्स के हाथ में है। फिल्म 'टॉप गन' 1983 में कैलिफोर्निया की एक पत्रिका में इसी नाम से छपे एक लेख पर आधारित है।