20 साल का साथ
मिशन इंपॉसिबल सीरीज की सीधी तुलना जेम्स बॉन्ड सीरीज से की जाती है। वैसे तो अभी तक कई जेम्स बॉन्ड आए और गए। मगर मिशन इंपॉसिबल सीरीज में टॉम क्रूज (इथन हंट) की जगह कोई और नहीं ले सका। यही नहीं, टॉम क्रूज इकलौते ऐसे अमेरिकी स्टार हैं जो किसी भी फ्रैंचाइज के साथ दो दशक से जुड़े हैं। सबसे ज्यादा दिनों तक जेम्स बॉन्ड का किरदार निभाने का रिकॉर्ड सर रॉजर मूर के पास है। मगर उनका भी इस फ्रैंचाइज से नाता महज 12 साल (1973-1985) तक रहा।
टॉम क्रूज को रिप्लेस करने वाले थे जेरेमी रेनर!