पैसे कमाने के लिए लोग क्या कुछ नहीं करते। हालांकि, अच्छा फल कड़ी मेहनत और लगन से ही मिलता है। लेकिन अगर हम आपसे कहें कि आपको कुछ नहीं करना है, बस एक फिल्म देखनी है और 82 हजार रुपये आपके तो क्या आप मानेंगे? जाहिर-सी बात है कि आपको ये मजाक लगेगा, लेकिन यह बात सोलह आने सच है। एक वेबसाइट अपने अनोखे ऑफर की वजह से खूब चर्चा में है। जिसके तहत अगर आप ‘फास्ट एंड फ्यूरियस‘ मूवी के सारे पार्ट देखते हैं, तो वादे के मुताबिक ये वेबसाइट आपको एक हजार डॉलर यानी (लगभग 82 हजार रुपये) देगी।