हॉलीवुड फिल्म 'द होबिट: द बैटल ऑफ द फाइव आर्मीज' ने कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। पीटर जैक्सन निर्देशित इस फिल्म अभी तक लगभग साढ़े सात अरब रूपए का बिजनेस कर चुकी है। विदेशी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है।
फिल्म ने मात्र पांच दिनों में अबतक 122 मिलियन डॉलर यानी लगभग नौ आठ अरब रूपए से ज्यादा की रिकॉर्ड कमाई कर चुकी है। यह हॉलीवुड फिल्म 11 दिसंबर को न्यूजीलैंड, जापान, मैक्सिको, रूस समेत 38 देशों में रिलीज हुई है। अमरीका में यह फिल्म 17 दिसंबर को रिलीज होगी। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म का कलेक्शन अभी और बढ़ने वाला है।