रिएलिटी टीवी स्टार किम कर्दाशियां गर्भावस्था के दौरान बढ़े वजन के लिए ईश्वर को दोषी बताती हैं। 34 वर्षीया किम ने पिछले साल जून में एक बेटी को जन्म दिया था, जिसका नाम नॉर्थ वेस्ट है।
गर्भावस्था के दौरान किम का वजन बढ़ गया था और बच्चे के जन्म के बाद उन्हें अपनी पहले वाली काया वापस पाने के लिए जी-तोड़ मेहनत करनी पड़ी।
वेबसाइट 'मिरर डॉट को डॉट यूके' के अनुसार पत्रिका 'एली' के ब्रिटिश संस्करण के लिए दिए गए साक्षात्कार में किम ने अपनी पहले वाली छरहरी काया के बारे में बात की और कहा कि ईश्वर उन्हें कामुक होने की सजा दे रहे हैं।
किम ने कहा, ''मुङो लगता है कि ईश्वर जानबूझ कर मेरे साथ ऐसा कर रहे हैं कि 'किम तुम्हें क्या लगता है कि तुम बहुत कामुक हो, अब देखो मैं तुम्हारे साथ क्या करता हूं।' मेरी काया का क्या हाल हुआ है..मैंने तो कसम खा ली है कि दोबारा गर्भवती नहीं होना है।
एंजलीना को अब नहीं चाहिए बच्चे
हॉलीवुड अभिनेत्री, निर्देशक एंजेलिना जॉली फिलहाल और बच्चे नहीं चाहतीं। उन्होंने हालांकि, भविष्य में और बच्चों की संभावना से भी इनकार नहीं किया है।
जॉली के छह बच्चे हैं। 'अनब्रोकेन' की निर्देशक जॉली (39) को मेडोक्स, पैक्स, जाहरा, शिलोह और दो जुड़वा बच्चे नोक्स और विवीन की माँ हैं। यह पूछने पर कि क्या आप और बच्चे चाहती हैं, उन्होंने वेबसाइट 'पीपल डॉट कॉम' को बताया, "फिलहाल तो नहीं। लेकिन कल कुछ भी हो सकता है, इसलिए कल को लेकर कुछ कह नहीं सकती।"
उन्होंने कहा कि वह यह जानकर बहुत खुश हो गई कि नौ साल साथ रहने के बाद अभिनेता ब्रेड पिट से शादी करना उनके बच्चों के लिए कितना मायने रखता है. वह अब बेहतर पत्नी और बेहतर मां बनने की कोशिश कर रही हैं. उन्होंने बताया, "मैं एक मजबूत वैवाहिक जीवन चाहती हूं और अपने बच्चों की अच्छी परवरिश चाहती हूं।"