फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘शूट किसी अभियान जैसा था…’, फिल्म ‘द ओडिसी’ फेम मैट डेमन ने शूटिंग से जुड़ी मुश्किलों को किया याद

Fri, 17 Jul 2026 10:23 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Matt Damon Recalls The Odyssey Final Days of Filming: आज सिनेमाघरों में हॉलीवुड फिल्म ‘द ओडिसी’ रिलीज हुई। इस फिल्म के आखिरी दिनों की शूटिंग को हाल ही में अभिनेता मैट डेमन ने याद किया। शूटिंग से जुड़ी मुश्किलों को साझा किया।
विज्ञापन
मैट डेमन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निर्देशक क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म ‘द ओडिसी’ का देश और दुनिया भर के फैंस को लंबे वक्त से इंतजार था। आज यह फिल्म सिनेमाघराें रिलीज हो चुकी है। इसमें लीड रोल में अभिनेता मैट डेमन हैं। उनके लिए फिल्म की आखिरी दिनाें की शूटिंग किसी अभिनयान जैसी थी।

विज्ञापन


हर लोकेशन पर शूटिंग करना मुश्किल था 
'पीपल' मैगजीन से की गई बातचीत में कहा, ‘यह सच में किसी फिल्म से ज्यादा एक अभियान जैसा लग रहा था। अगर आपको ठंड लग रही हो या आप भीग गए हों तो आप मुड़कर देखते और पाते कि डायरेक्टर क्रिस्टोफर भी उतने ही ठंडे और भीगे हुए हैं, वह भी वही सब झेल रहे हैं।’
वह आगे कहते हैं, ‘हर लोकेशन पर शूटिंग करना सच में मुश्किल था। एक आउटडोर शूटिंग तो बहुत मुश्किल हुई। वहां दो जेट इंजन थे, जो हम पर पानी की बौछार कर रहे थे। यह निश्चित रूप से कंट्रोल्ड माहौल में पानी के साथ काम करने का सबसे मुश्किल तरीका था।’ 

मैट डेमन को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा

विज्ञापन

इस फिल्म ने मैट डेमन को अपने कुछ खास किस्म के डर से उबरने में मदद की। वह कहते हैं, ‘इस फिल्म के दौरान मैंने कई चुनौतियों का सामना किया। क्लॉस्ट्रोफोबिया (बंद जगहों का डर) उनमें से एक था, लेकिन मुझे उम्मीद है कि अब मैं उससे उबर चुका हूं।’ 
वह आगे कहते हैं, ‘आप किसी भी तरफ देखें, आपको कोई न कोई ऐसा व्यक्ति जरूर दिखेगा जो इस साझा प्रोजेक्ट के लिए अपना सब कुछ झोंक रहा होगा। इतनी चुनौतियों के बाद भी फिल्म और निर्देशक को लेकर मेरे मन बहुत आभार का भाव था।’ 

विज्ञापन

फिल्म 'द ओडिसी' - फोटो : एक्स (ट्विटर)

क्या है फिल्म की कहानी? 
'द ओडिसी' की कहानी ग्रीक कवि होमर के महाकाव्य पर आधारित है। इसे क्रिस्टोफर नोलन ने अपने अलग अंदाज में पेश किया है। कहानी में ट्रोजन का युद्ध जीतने के बाद इथाका के राजा ओडिसीस अपने देश लौटना चाहते हैं। उनकी इस घर लौटने की यात्रा में कई रोमांचक मोड़ आते हैं, 10 वर्ष बाद वह अपने राज्य लौटता है, इसके बाद भी फिल्म की कहानी में कई ट्विस्ट दर्शकों को देखने को मिलते हैं।  

फिल्म ने भारत में की अच्छी कमाई 
सैकनिल्क के मुताबिक फिल्म ‘द ओडिसी’ ने पहले दिन अच्छी शुरुआत भारतीय बॉक्स ऑफिस पर की है। इस फिल्म ने पहले दिन 17.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। यह फिल्म का शुरुआती कलेक्शन है। रात को इसके कलेक्शन में और इजाफा हो सकता है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें