फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'द ममी 4' की रिलीज डेट की हुई घोषणा, 20 साल बाद साथ दिखेंगे ब्रेंडन फ्रेजर और राहेल वीज

Wed, 11 Feb 2026 11:01 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

The Mummy 4 Release Date: 'द ममी 4' पर आधिकारिक तौर पर काम चल रहा है, जिसमें ब्रेंडन फ्रेजर और राहेल वीज लगभग 20 साल बाद रिक ओ'कोनेल और एवलिन कार्नाहन के रूप में वापसी कर रहे हैं। जानिए कब रिलीज होगी फिल्म?
 
विज्ञापन
द ममी 4 - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लगभग 20 साल बाद, 'द ममी' सीरीज की चौथी फिल्म बड़े पर्दे पर आने वाली है। इसमें ब्रेंडन फ्रेजर और राहेल वीज वापस लौट रहे हैं। यूनिवर्सल पिक्चर्स ने 'द ममी 4' की रिलीज की घोषणा कर दी है। जानिए यह फिल्म सिनेमाघरों में कब रिलीज होगी।

विज्ञापन

जानिए कब रिलीज होगी फिल्म
'द ममी' फिल्म की चौथी किस्त 19 मई 2028 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में ब्रेंडन फ्रेजर फिर से रिक ओ'कोनेल का रोल निभाएंगे और राहेल वीज एवलिन कार्नाहन (एवी) का किरदार करेंगी। इससे फैंस को बहुत खुशी हो रही है और पुरानी यादें ताजा हो रही हैं। फिल्म की कहानी के बारे में अभी कोई डिटेल नहीं बताई गई है, लेकिन पिछली फिल्मों की जबरदस्त पॉपुलैरिटी को देखते हुए सभी फैंस बहुत उत्साहित हैं।


 

'द ममी' की पिछली फिल्में
द ममी सीरीज की शुरुआत 1932 की फिल्म से हुई थी, लेकिन 1999 में ब्रेंडन फ्रेजर और राहेल वीज वाली नई फिल्म ने एक्शन, कॉमेडी और डरावने रोमांच का शानदार मिश्रण दिया और दुनिया भर में फैंस बना लिए।
  • 1999: द ममी- एवलिन गलती से इम्होतेप को जगा देती है।
  • 2001: द ममी रिटर्न्स- इम्होतेप को वापस लाने की कोशिश और नए खतरे।
  • 2008: द ममी: टॉम्ब ऑफ द ड्रैगन एम्परर- चीनी सम्राट का खतरा, जिसमें एवलिन का रोल बदल गया था।
विज्ञापन

'द ममी 4' के बारे में
अब नई फिल्म 'द ममी 4' को रेडियो साइलेंस के डायरेक्टर मैट बेटिनेली-ओल्पिन और टायलर गिलेट निर्देशित कर रहे हैं। पटकथा डेविड कॉगेशल लिख रहे हैं। ब्रेंडन फ्रेजर खुद भी कार्यकारी निर्माता हैं। यह फिल्म एक्शन, एडवेंचर और पुरानी वाली मजेदार केमिस्ट्री के साथ वापसी कर रही है।

यह भी पढ़ें: रणवीर सिंह की 'प्रलय' का बजट सुनकर उड़ जाएंगे होश, जानिए क्या है जॉम्बी ड्रामा की करोड़ों रुपये की रकम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें