फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chuck Russell: ‘द मास्क’ फेम निर्देशक चक रसेल का निधन, विद्युत जामवाल के साथ बनाई थी फिल्म 'जंगली'

Sat, 25 Jul 2026 01:57 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला

सार

Chuck Russell Death News: हॉलीवुड के मशहूर लेखक और निर्देशक चक रसेल का निधन हो गया। उनकी पत्नी अनिया जायने ने मीडिया और फैंस के साथ यह दुखद खबर साझा की है।
विज्ञापन
चक रसेल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हॉलीवुड फिल्ममेकर चक रसेल का बुधवार को  74 वर्ष की आयु में निधन हो गया। यह दुखद खबर उनकी पत्नी अनिया जायने ने फैंस के साथ साझा की। इसके साथ ही उन्होंने अपने दिवंगत पति चक को लेकर अपनी भावनाएं भी व्यक्त कीं।

विज्ञापन


अनिया ने कहा- 'वह मेरे लिए सब कुछ थे' 
चक रसेल मशहूर फिल्म निर्देशक थे। उनके निधन की खबर पर एक चैनल से बात करते हुए उनकी पत्नी ने कहा,  ‘रसेल का बुधवार को सैन डिएगो में स्थित घर पर अचानक निधन हुआ हमने उन्हें बेहोश पाया और 911 पर कॉल किया, लेकिन इमरजेंसी विभाग के कर्मचारी उन्हें होश में नहीं ला सके। चक एक बहुत ही अच्छे इंसान थे, वह मेरे लिए सब कुछ थे।'

'द मास्क' के दौरान चक रसेल - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म ‘द मास्क’ से मिली असली पहचान 
निर्देशक चक रसेल को 1994 में रिलीज हुई फिल्म ‘द मास्क’ के लिए विशेष रूप से याद किया जाता है। इस फिल्म से उन्होंने जिम कैरी और कैमरून डियाज का करियर बनाया था। फिल्म की कहानी एक ऐसे व्यक्तिकी है जिसे एक पुराना मुखौटा मिल जाता है। वह इस मास्क का उपयोग अपराधियों से लड़ने के लिए करता है।
फिल्म को ऑस्कर नामांकन मिला था। चक रसेल ने 2019 में भारतीय फिल्म 'जंगली' का भी निर्देशन किया था। इस फिल्म में विद्युत जामवाल ने अभिनय किया था। 

विज्ञापन

चक रसेल पत्नी के साथ - फोटो : सोशल मीडिया

दूसरी पत्नी बनीं अनिया
चक रसेल का पूरा नाम चार्ल्स रेमंड रसेल था। वह 9 मई 1952 में पैदा हुए थे। उन्होंने इलिनोइस यूनिवर्सटी से पढ़ाई की थी। उसी दौरान चक ने कई ड्रामा लिखे और निर्देशित किए। इसके बाद उन्होंने हॉलीवुड में कैननबॉल में प्रोडक्शन असिस्टेंट के रूप में भी काम किया।
पर्सनल लाइफ में चक ने दो शादियां की। उनकी पहली पत्नी पत्ती राव थीं। उनसे तलाक के बाद चक ने साल 2007 में एक्ट्रेस अनिया से दूसरी शादी की। पहली पत्नी से उनको तीन बच्चे थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें