वीडियो में क्या है?
पीपल के अनुसार फिल्म के ट्रेलर में थोड़ी देर के लिए दिखाए गए इस सीन में ब्रायन को भागते हुए दिखाया गया है, जबकि उसके आस-पास छतों से शरीर के आकार की चीजें गिर रही हैं। ऐसा लगता है जैसे कोई महामारी फैल गई हो।
क्रेगर ने कहा कि वह चाहते थे कि धमाके और गिरते हुए शरीर असल में (प्रैक्टिकली) दिखाए जाएं, न कि विजुअल इफेक्ट्स का सहारा लिया जाए।
असली लगना चाहिए सीन
उन्होंने आगे बताया 'इसलिए, हमें असल में एक ऐसा सीन डिजाइन करना था, जिसमें वह बस भाग रहा हो और उसके आस-पास शरीर गिर रहे हों और धमाके हो रहे हों। मैं इसे वीएफएक्स से नहीं करना चाहता क्योंकि मुझे लगता है कि यह बस वीएफएक्स जैसा ही लगेगा।'