फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेटफ्लिक्स की यह वेब सीरीज है सबसे डरावनी, अमेरिका की फिल्म समीक्षक वेबसाइट ने किया दावा

Sat, 29 Sep 2018 04:43 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स के दर्शकों के लिए अच्छी खबर है। हॉरर फिल्म पसंद करने वालों को लिए नेटफ्लिक्स जल्द ही हॉरर वेब सीरीज 'द हंटिंग ऑफ हिल्स हाउस' लेकर आ रहा है। बीते दिनों रिलीज हुआ इस वेब सीरीज का ट्रेलर दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। अब तक इसके ट्रेलर को यूट्यूब पर 10 लाख से भी ज्यादा बार दे चुका हैं। लेकिन इससे भी ज्यादा खास बात यह है कि इस वेब सीरीज को सबसे हॉरर फिल्मों में से एक माना जा रहा है।
विज्ञापन


विदेशी मीडिया की खबर के अनुसार 'द हंटिंग ऑफ हिल्स हाउस' वेब सीरीज को अमेरिका की सबसे नामी फिल्म समीक्षक वेबसाइट रॉटन टोमेटो ने 100 प्रतिशत हॉरर फिल्म करार दिया है। साथ ही रॉटन टोमेटो ने इस वेब सीरीज की कहानी की भी काफी तारीफ की है। गौरतलब है कि 'द हंटिंग ऑफ हिल्स हाउस' वेब सीरीज अमेरिकी लेखिका शर्ली जैक्सन की इस नाम की नोबेल पर आधारित है।

बात करें इस फिल्म की कहानी की तो यह पांच भाई-बहनों की कहानी है। जो एक डरावने घर में रहते हैं। इस दौरान उनकी जिंदगी में कई भयानक घटनाएं होती हैं। गौरतलब है कि 'द हंटिंग ऑफ हिल्स हाउस' के कुल 10 एमिसोड होंगे जिसमें कई सारे दिल देहला देने वाली दृश्य देखने को मिलेंगे। इस वेब सीरीज का निर्देशन जेराल्ड गेम के डायरेक्टर माइक फ्लानागन कर रहे हैं। यह 12 अक्टूबर को स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें