फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेलेना गोमेज ने फैंस को दिया खास तोहफा, डीजे स्नेक के साथ किया 'टाकी टाकी'

Sat, 29 Sep 2018 04:43 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
'बैक टू यू', 'सेम ओल्ड लव', और 'गुड फॉर यू', जैसे बेहतरीन गानों से लाखों दिलों को जीतने वाली मशहूर अमेरिकन सिंगर सेलेना गोमेज अपने फैंस के लिए बेहद खास तोहफा लेकर आई हैं। उनका नया गाना 'टाकी टाकी' रिलीज हो गया है। रिलीज होते ही यह गाना सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है। यूट्यूब पर अब तक इस गाने को 5 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है।
विज्ञापन


खास बात यह है कि इस गाने को दुनिया के मशहूर डीजे स्नेक ने कंपोज किया है। 'टाकी टाकी' गाने को सेलेना गोमेज के अलावा ओजूना और रैपर कार्डी बी ने बेहद शानदार आवाज में गाया है। बताया जा रहा है कि इस गाने को डीजे स्नेक की आगामी एलबम में शामिल किया जाएगा। 'टाकी टाकी'  गाने से लिए इन सभी कलाकारों की अंग्रेजी संगीत प्रेमी काफी तारीफ कर रहे हैं। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें