फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या ‘द डेविल वियर्स प्राडा’ का बनेगा तीसरा पार्ट? फिल्ममेकर के जवाब से फैंस को मिला बड़ा अपडेट

Sat, 09 May 2026 02:07 PM IST
Poonam Kandari एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

The Devil Wears Prada 3 Update: इन दिनों हॉलीवुड फिल्म 'द डेविल वियर्स प्राडा 2' सिनेमाघरों में दर्शकों का मनोरंजन कर रही है। यह सीक्वल लगभग 20 साल बाद बना। अब इसके तीसरे पार्ट को लेकर फिल्ममेकर डेविड फ्रैंकल ने अपडेट शेयर किया है। 
विज्ञापन
'द डेविल वियर्स प्राडा 3' को लेकर सामने आया नया अपडेट - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म 'द डेविल वियर्स प्राडा 2' अमेरिकी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन कर रही है। भारत में भी यह फिल्म करोड़ों रुपये में कमाई कर रही है। इस फिल्म को देखने के लिए दर्शकों को लगभग 20 साल का इंतजार करना पड़ा। क्या तीसरे पार्ट में भी इतना ही लंबा इंतजार फैंस को करना होगा, इसे लेकर फिल्ममेकर डेविड फ्रैंकल ने चुप्पी तोड़ी है। 

क्या बनेगा फिल्म का तीसरा पार्ट? 

डायरेक्टर डेविड फ्रैंकल 'द डेविल वियर्स प्राडा 3' बनने की संभावना से इनकार नहीं कर रहे हैं। हाल ही में वैरायटी से बात करते हुए डेविड फ्रैंकल ने कहा, ‘देखिए, हमें यह फिल्म बनाने में 20 साल लग गए। जबकि मैंने कहा था कि अब कभी नहीं। फिर भी हम यहां पर हैं। इसलिए मैं दोबारा यह नहीं कहूंगा कि 'अब कभी नहीं'। देखते हैं कि आगे क्या होता है। अगर किरदारों के साथ दोबारा जुड़ने और इन शानदार एक्टर्स के साथ कुछ महीने बिताने का मौका मिला तो मुझे बहुत खुशी होगी।’ इस तरह से कहीं ना कहीं फिल्ममेकर डेविड ने फिल्म के पार्ट 3 को लेकर हिंट दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म में नजर आए ये एक्टर्स 
फिल्म 'द डेविल वियर्स प्राडा 2' में मेरिल स्ट्रीप और ऐनी हैथवे के अलावा एमिली ब्लंट, स्टेनली टुकी, ट्रेसी थॉमस और टिबोर फेल्डमैन ने वापसी की। ये सभी एक्टर्स पहली पार्ट में भी थे। वहीं फिल्म 'द डेविल वियर्स प्राडा 2' में कुछ नए एक्टर्स भी शामिल हुए हैं। इसमें केनेथ ब्रानघ, पैट्रिक ब्रामल, सिमोन एशले, लूसी लियू, बीजे नोवाक, जस्टिन थेरॉक्स, लेडी गागा और पॉलीन चालमेट के नाम शामिल हैं। सिमोन एशले के किरदार को मेरिल स्ट्रीप की अस्सिटेंट के तौर पर दिखाया गया है। 

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर रहा कितना कलेक्शन? 
इस फिल्म को भारतीय बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुए 9 दिन हो चुके हैं। आठवें दिन इस फिल्म ने 1.20 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसका कुल कलेक्शन भी अब तक 19.83 करोड़ रुपये हो चुका है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें