फिल्म में नजर आए ये एक्टर्स
फिल्म 'द डेविल वियर्स प्राडा 2' में मेरिल स्ट्रीप और ऐनी हैथवे के अलावा एमिली ब्लंट, स्टेनली टुकी, ट्रेसी थॉमस और टिबोर फेल्डमैन ने वापसी की। ये सभी एक्टर्स पहली पार्ट में भी थे। वहीं फिल्म 'द डेविल वियर्स प्राडा 2' में कुछ नए एक्टर्स भी शामिल हुए हैं। इसमें केनेथ ब्रानघ, पैट्रिक ब्रामल, सिमोन एशले, लूसी लियू, बीजे नोवाक, जस्टिन थेरॉक्स, लेडी गागा और पॉलीन चालमेट के नाम शामिल हैं। सिमोन एशले के किरदार को मेरिल स्ट्रीप की अस्सिटेंट के तौर पर दिखाया गया है।
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर रहा कितना कलेक्शन?
इस फिल्म को भारतीय बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुए 9 दिन हो चुके हैं। आठवें दिन इस फिल्म ने 1.20 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसका कुल कलेक्शन भी अब तक 19.83 करोड़ रुपये हो चुका है।