फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बैटमैन' का फर्स्ट लुक आया सामने, इस अंदाज में दिखे रॉबर्ट पैटिनसन

Fri, 14 Feb 2020 03:12 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
The Batman - फोटो : social media
विज्ञापन

मशहूर सुपरहीरो बैटमैन पर कई फिल्मेें बन चुकी हैं। निर्देशक मैट रीव्स (Matt Reeves) की आने वाली फिल्म 'द बैटमैन' की लंबे समय से चर्चा हो रही थी। अब बैटमैन का फर्स्ट लुक सामने आया है। इसमें बैटमैन के रूप में रॉबर्ट पैटिनसन नजर आ रहे हैं। फिल्म की शूटिंग 28 जनवरी से शुरू हो चुकी है। 

विज्ञापन


मैट रीव्स ने सोशल मीडिया पर बैटमैन का फर्स्ट लुक सोशल मीडिया पर शेयर किया है। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने बताया कि ये वीडियो कैमरा टेस्ट के लिए है, जिसमें डार्क लाइट में बैटमैन दिखाई देता है। फर्स्ट लुक आने के साथ ही ट्विटर पर #TheBatman ट्रेंड करने लगा।  

रॉबर्ट पैटिनसन से पहले क्रिस्चन बेल बेन अफ्लेक और जॉर्ज क्लूनी जैसे कलाकार बैटमैन का किरदार निभा चुके हैं। बैटमैन में जोई क्रैविट्स (Zoe Kravitz) कैटवूमेन के किरदार में, पॉल डैनो (Paul Dano) रिडलर के किरदार में, ऐंडी सरकिस (Andy Serkis) अल्फ्रेड पेनीवर्थ के किरदार में, कॉलिन फरेल (Colin Farrell) पेंग्विन के किरदार में और जेफरी राइट (Jeffrey Wright) जिम गॉरडन के किरदार में दिखाई देंगे। फिल्म 25 जून साल 2021 में रिलीज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब 'बागी 3' के सेट पर टाइगर का हुआ अपने पिता से सामना, अमर उजाला से कही ये खास बात

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें