पिछले दो साल से तनाव से जूझ रहे जस्टिन बीबर ने कहा है कि वह अपनी दोस्त और सिंगर एरियाना ग्रांडे की वजह से ही म्यूजिक की दुनिया में वापस लौट पाए हैं।
बता दें पिछले साल जस्टिन बीबर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा था-जब आप अपने जीवन से अपने अतीत, नौकरी, जिम्मेदारियों, भावनाओं और अपने रिश्तों से अभिभूत हो जाते हैं तो सुबह बिस्तर से उठना कठिन होता है। जब ऐसा लगता है कि एक मुसीबत से बाद मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है तो आप अपने दिन को डर के लेंस से देखना शुरू कर देते हैं।
उन्होंने लिखा था- मुझे अतीत में कई आत्मघाती विचारों से जूझना पड़ा है। मैं भाग्यशाली हूं कि लोग मुझे प्रोत्साहित करते हैं। मैंने 19 की उम्र में ड्रग्स लेना शुरू कर दिया था और अपने रिश्तों का दुरूपयोग किया। मैं उन सभी से दूर हो गया जो मुझे प्यार करते थे। मैंने कभी भी जिम्मेदारी के मूल सिद्धांतों को नहीं सीखा। मैं जो कुछ भी चाहता था उस तक पहुंचा। लेकिन मैंने जो गल्तियां की उनको ठीक करने में सालों लग गए। टूटे हुए रिश्तों को ठीक करें।