फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

21 साल के कैनेडियन रैपर की सरेअाम हत्या, नाइटक्लब से निकल रहा था बाहर

Mon, 02 Jul 2018 09:05 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अपने शानदार रैप और गाने से युवाओं के दिलों को जीतने वाले 21 साल के कैनेडियन रैपर और सिंगर स्मॉक डॉग की कुछ अज्ञात हथियारबंद बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। घटना कनाडा के टोरंटो शहर में शनिवार शाम करीब 8 बजे की है। बताया जा रहा है कि स्मॉक डॉग कुछ दोस्तों के साथ मिलकर सेंट्रल टोरंटो स्थित क्यूब्स नाम के नाइटक्लब से बाहर निकल रहा था। इस दौरान कुछ हथियारबंद बदमाशों ने उन पर गोलियां चलाना शुरू कर दिया। 
विज्ञापन


गोली लगने से स्मॉक डॉग की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं टोरंटो पुलिस का कहना है कि संदिग्ध बदमाशो को काली SUV और सफेद कार में भागते हुए देखा गया है। खबरों की मानें तो स्मॉक डॉग शहर के Halal Gang rappers ग्रुप का हिस्सा थे। इतना ही नहीं उन्होंने अमेरिका के सबसे पॉपुलर हिप-होप आर्टिस्ट फ्रेंच मोन्टाना और ब्रिटेन के स्केप्टा के साथ भी परफॉर्म किया है। स्मॉक डॉग ने पिछले साल ग्रैमी आवर्ड में भी परफॉर्म किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें