'नो फिल्टर', 'आफ्टर शॉक' और 'नॉक नॉक' जैसी हॉलीवुड फिल्मों से अपनी पहचान बनाने वाले डायरेक्टर निकोलस लोपेज पर 8 महिलाओं ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। अंग्रेजी वेबसाइट हॉलीवुड रिपोटर्स के अनुसार महिलाओं का आरोप है कि निकोलस लोपेज उन्हें फिल्मों में काम देने के बहाने अपने ऑफिस और घर पर बुलाकर उनके साथ गंदे काम करता था।
इतना ही नहीं महिलाओं ने अपने बयान में यह भी कहा है कि कई बार निकोलस लोपेज ने महिलाओं को काम न देने तक की धमकी भी दी। बताया जा रहा है कि पीड़ित 8 महिलाओं में से 3 हॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं। उन्होंने यह तक खुलासा किया है कि वह कई महिलाओं को जबरदस्ती अश्लील फिल्में भी दिखाता था।
वहीं इस पूरे मुद्दे पर निकोलस लोपेज के प्रतिक्रिया देते हुए इन सभी आरोपों को बेबुनियाद करार दिया है। आपको बता दें कि निकोलस लोपेज को असली पहचान बतौर स्क्रीनप्ले राइटर साल 2012 में फिल्म 'आफ्टर शॉक' से मिली। इसके बाद उन्होंने अपने फिल्मी करियर कई सुपरहिट फिल्म की हैं।