फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने फैन्स के पत्र कचरे में फेंक देती हैं स्विफ्ट

Fri, 15 Mar 2013 03:22 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
गायिका टेलर स्विफ्ट को उनके प्रशंसकों द्वारा भेजे गए 100 से ज्यादा खत कचरे में पाए गए। वेबसाइट 'द सन डॉट को डॉट यूके' के अनुसार, गायिका टेलर स्विफ्ट के गृहनगर नेशविले में कायली फ्रांसिस्केन नाम की महिला को कूड़ा फेंकने के दौरान 100 से ज्यादा बंद पत्र मिले जो टेलर स्विफ्ट को भेजे गए थे।
विज्ञापन


फ्रांसिस्केन ने न्यूज 2 को बताया, "मुझे लगा, कितनी अजीब बात है। 100 से भी ज्यादा खत कचरे में पड़े थे जो टेलर स्विफ्ट को भेजे गए थे।" स्विफ्ट की प्रवक्ता पॉउला एरिकसन ने कहा कि वह इस बारे में पता लगाएंगी कि बंद खत वहां कैसे पहुंचे।

स्विफ्ट के प्रशंसकों के हजारों खत हर दिन उनके कार्यालय में पहुंचते हैं, और उनको खोलने और पढ़ने के बाद ही उन्हें पुनर्नवीनीकरण के लिए भेजा जाता है। हो सकता है गलती से ऐसा हो गया हो। वैसे इस खबर से स्विफ्ट के प्रशंसकों का दिल टूट सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें