फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रियलिटी शो के दौरान इस मॉडल को आया कार्डिएक अरेस्ट, 35 की उम्र में निधन

Wed, 27 Nov 2019 03:29 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Godfrey Gao - फोटो : instagram
विज्ञापन

ताइवान में जन्में एक्टर और मॉडल गॉडफ्रे गाओ Godfrey Gao की टीवी शो की शूटिंग के दौरान मौत हो गई। वह महज 35 साल के थे। बताया जा रहा है कि खेल रियलिटी शो 'चेज़ मी' के सेट पर अचानक गिरने की वजह से उनकी मौत हुई। 

विज्ञापन


जेट स्टार एंटरटेनमेंट पर जारी आधिकारिक बयान के मुताबिक- गिरने के बाद एक्टर को आनन फानन में अस्पताल ले जाया गया। जहां करीब तीन घंटे तक उनका इलाज चला लेकिन डॉक्टर्स उन्हें बचा नहीं पाए।

चेज़ मी के आधिकारिक अकाउंट ने बुधवार (27 नवंबर) को एक बयान पोस्ट किया, जिसमें कहा गया कि शो के अतिथि गाओ की मृत्यु नौवें एपिसोड के फिल्मांकन के दौरान हुई। वह भाग रहे थे तभी अचानक गिर पड़े।
विज्ञापन


डॉक्टर्स ने बताया कि कार्डिएक अरेस्ट की वजह से उनका निधन हुआ। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गाओ का परिवार और उनकी प्रेमिका को इसकी जानकारी दे दी गई है। उनके शव को गुरुवार को वापस ताइवान ले जाया जाएगा।
विज्ञापन


बता दें अभी कुछ दिन पहले ही कोरियाई पॉप गायिका गू हारा अपने घर में मृत पायी गई थीं। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें