के.पॉप बैंड 'बिगबैंग' के सिंगर T.O.P ने ड्रग्स की ओवर डोज ले ली जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा। बताया जा रहा है कि उनकी हाल में कुछ खास सुधार नहीं हुआ है। कोरियन न्यूज एजेंसी यॉनहैप के अनुसार, सिंगर की हालत अभी भी गंभीर है और आईसीयू में उनका इलाज चल रहा है। वहीं पुलिस का कहना है कि ना तो वो बेसुध है और ना ही गंभीर इसलिए कुछ भी कहना मुश्किल है।
मीडिया से बातचीत के दौरान उनकी मां ने कहा, 'T.O.P की हालत में कोई सुधार नहीं है वो अभी भी बेहोश है। इसलिए पुलिस को कुछ भी कहने से पहले सोचना चाहिए।'
T.O.P का असली नाम Choi Seung-hyun है। वो पहले भी ड्रग्स मामले में पकड़े जा चुके हैं। बता दें कि साउथ कोरिया में ड्रग्स पर बैन लगा हुआ है और ऐसे में कई बार ये सिंगर मैरीयुआना लेते पकड़ा गया है। वहां इसे लेने पर पांच साल की जेल या 50 मिलियन वॉन का फाइन चुकाना पड़ सकता है।
साउथ कोरिया में ये नियम है कि वहां पर सभी लोगों को 35 साल की उम्र से पहले मिलेट्री सर्विस करनी जरूरी है। वहीं ड्रग्स स्कैंडल ने सिंगर की दो साल की सेवा पर सवाल खड़े कर दिए और फरवरी में उन्हें कुछ समय के लिए अपना बैंड छोड़ना पड़ा था। जिससे की वो अपनी सर्विस पूरी कर सकें।
कोरियन सेना ने इस पर एक बयान जारी कर कहा था, 'अगर कोई अपने कर्तव्य पूरे नहीं करता है तो उसे बाहर निकालने का कानून भी है। हम जल्द ही सिंगर को विभाग से निकालने वाले हैं।'