मंगलवार यानी दिवाली के अगले दिन साल का आखिरी सूर्यग्रहण दिखने वाला है। दिवाली और गोवर्धन पूजा के बीच सूर्य ग्रहण का ऐसा संयोग कई वर्षो बाद पड़ रहा है। यही कारण है कि यह चर्चा का विषय बना हुआ है। कुछ लोग सोच रहे हैं कि आखिर सूर्य ग्रहण होता क्या है जिसकी वजह से लोगों की जिन्दगी में इतना प्रभाव पड़ता है? कुछ के मन में यह प्रश्न उठ रहा है कि अगस्त महीने में ही तो सूर्यग्रहण गया था, फिर दोबारा क्यों? आपके इन्हीं सवालों के जवाब देने के लिए हॉलीवुड में सूर्यग्रहण पर कई फिल्में बनी हैं। यदि आपके मन में भी सूर्यग्रहण को लेकर सवाल उठ रहे हैं तो जानिए इन फिल्मों के बारे में...