फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Supergirl Trailer: रिलीज हुआ ‘सुपरगर्ल’ का ट्रेलर, जानिए किसकी जान बचाती नजर आएंगी सुपरमैन की कजिन?

Wed, 01 Apr 2026 02:18 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला

सार

Supergirl Trailer Released : हॉलीवुड फिल्म 'सुपरगर्ल' का ट्रेलर मेकर्स द्वारा रिलीज कर दिया गया है। इस बार सुपरगर्ल अपने सबसे करीबी दोस्त की जिंदगी के लिए लड़ती नजर आएगीं। जानें कौन है वो?

विज्ञापन
अभिनेत्री मिली अल्कॉक और क्रिप्टो - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'सुपरगर्ल' के फैंस का इंतजार अब खत्म हो चुका है। मेकर्स ने इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। 2 मिनट 56 सेकंड के इस ट्रेलर में सुपरगर्ल खतरों के बीच लड़ती और खुद को खोजती नजर आएंगी। 

विज्ञापन


ट्रेलर में धमाकेदार एक्शन
हॉलीवुड फिल्म 'सुपरगर्ल' का ट्रेलर मंगलवार देर रात रिलीज किया गया। इसकी शुरूआत सुपरगर्ल और सुपरमैन के बीच बातचीत से होती है, जिसमें सुपरमैन पूछता है कि सुपरगर्ल कब वापस लौटेगी? वो कहता है कि इस तरह अलग-अलग ग्रहों पर भटककर वह खुद को नहीं ढूंढ पाएगी, इसीलिए उसे अब वापस आ जाना चाहिए। देखें ट्रेलर..

फिल्म 'सुपरगर्ल' - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

क्रिप्टो को बचाने खातिर लड़ेगी सुपरगर्ल 
फिल्म की कहानी तब मोड़ लेती है। जब एक दिन अचानक क्रिप्टो को जहर दिया जाता है और उसकी जान बचाने के लिए सुपरगर्ल के पास अब सिर्फ तीन दिन हैं। इसके बाद वो एक खतरनाक मिशन पर निकलती है। इसी जंग के बीच वो एक छोटी जांबाज बच्ची से मिलती है जिसके पिता को मार डाला गया है और वहां से उसे अपने जीवन का मकसद मिलता है। 

विज्ञापन

फिल्म 'सुपरगर्ल' - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

जेसन मोमोआ भी होंगे फिल्म का हिस्सा 
फिल्म 'सुपरगर्ल' को वार्नर ब्रदर्स और डीसी के बैनर तले मिलकर बनाया गया है। पीटर सैफरन और जेम्स गन ने इसे प्रोड्यूस किया है। क्रेग गिलेस्पी ने इसका निर्देशन किया है। साथ ही एना नोगुएरा ने फिल्म की कहानी लिखी है। मिली अल्कोक, डेविड कोरेंसवेट, मैथियास शोएनर्ट्स मैथियास शॉर्ट्स और ईव रिडले इसमें मुख्य किरदार में नजर आएंगे। 'एक्वामैन' फेम जेसन मोमोआ भी अहम किरदार निभाएंगे। फिल्म 26 जून को भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें