फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या एपस्टीन केस पर बनेगा इन्वेस्टिगेशन शो? हॉलीवुड में शुरू हुई चर्चा; जानिए पूरा सच

Tue, 31 Mar 2026 04:04 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला

सार

Series On Jeffrey Epstein Story: हॉलीवुड में जल्द ही जेफरी एपस्टीन के अपराध और उसकी जांच पर एक ड्रामा सीरीज बनेगी। यह कहानी बुक 'प्रिवर्जन ऑफ जस्टिस: द जेफरी एपस्टीन स्टोरी' पर आधारित होगी।
विज्ञापन
जेफरी एपस्टीन, जूली के. ब्राउन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हॉलीवुड से एक बड़ी खबर सामने आई है। चर्चा है कि जेफरी एपस्टीन मामले पर जल्द ही एक इन्वेस्टीगेशन ड्रामा सीरीज बनने जा रही है। इस ड्रामा में एपस्टीन द्वारा किए गए अपराध और उसकी जांच को काफी करीब से दिखाया जाएगा। 
विज्ञापन


पत्रकार की जांच पर आधारित होगी सीरीज 
रिपोर्ट्स की मानें तो यह सीरीज मियामी हेराल्ड की एक खोजी पत्रकार जूली के. ब्राउन के अनुभवों पर आधारित होगी। इसमें कई साल तक चलने वाली जांच को बारीकी से दिखाया जाएगा। केस की तहकीकात और इससे जुड़े पीड़ितों की पहचान को भी दिखाया जाएगा।
साथ ही उनके बयान देने के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी और मामले की जांच कैसे बढ़ी यह भी इस सीरीज के माध्यम से दर्शकों के सामने लाया जाएगा। बता दें कि ब्राउन ने 2018 में अपनी रिपोर्टिग के माध्यम से ही पीड़ितों को सार्वजनिक रूप से सामने लाया था। इसी कारण जांच से जुड़े कई भ्रष्ट अधिकारियों को इस्तीफा देना पड़ा था।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

अभिनेत्री लौरा डर्न - फोटो : सोशल मीडिया
कौन करेगा निर्माण?
हॉलीवुड रिपोर्टर की खबर के मुताबिक इस सीरीज का निर्माण सोनी पिक्चर्स टेलीविजन और अमेरिकी लेखक-निर्देशक एडम मैके साथ मिलकर करेगें। लौरा डर्न सीरीज में पत्रकार जूली के. ब्राउन का मुख्य किरदार निभाएंगीं। शेरोन हॉफमैन इसका स्क्रीनप्ले लिखेंगी।

क्या है जेफरी एपस्टीन मामला? 
जेफरी एपस्टीन एक अमेरिकी फाइनेंसर था। रिपोर्ट्स के अनुसार शुरूआत में उनपर 14 वर्षीय लड़की के साथ दुष्कर्म का आरोप था पर जांच शुरू होने के बाद उनपर 70 से अधिक यौन उत्पीड़न के आरोप लगे। 2019 में जेफरी ने जेल में आत्महत्या कर ली थी। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें