फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'स्टार वार्स' में मुख्य भूमिका के लिए ऑडिशन

विज्ञापन
विज्ञापन
स्टार वार्स फ़िल्मों की श्रंखला की सातवीं कड़ी के लिए दो प्रमुख भूमिकाओं के लिए ऑडिशन की शुरुआत ब्रिस्टल से हो रही है। इसमें हज़ारों उम्मीदवारों के ऑडिशन के लिए पहुँचने की संभावना है।
विज्ञापन


इसके लिए निर्माता लुकास फ़िल्म दो प्रमुख भूमिकाओं के लिए अभिनेताओं की तलाश कर रही है।
   
निर्माताओं को स्मार्ट किशोरी की भूमिका के लिए एक युवती की तलाश है जबकि स्मार्ट और सक्षम युवा की भूमिका के लिए एक युवक की तलाश है, जिनकी उम्र बीस साल के आसपास हो।

इसके लिए निर्माता समूचे ब्रिटेन और ऑयरलैंड में ऑडिशन का आयोजन करेंगे।

नवंबर में ग्लास्गो, मैनचेस्टर, डबलिन और लंदन में भी ऑडिशन होंगे।

स्टार वार्स-7 की शूटिंग लंदन के नज़दीक स्थित पाइनवुड स्टूडियो में होगी और यह फ़िल्म 18 दिसंबर 2015 को रिलीज़ होगी।

इन ऑडिशन की घोषणा सबसे पहले ट्विटर अकाउंट @UKopencall पर की गई थी। ट्वीट में कहा गया था कि डिज़्नी द्वारा बनाई जाने वाली एक बड़ी हॉलीवुड फ़िल्म के लिए ऑडिशन होंगे।
विज्ञापन


डिज़्नी ने अक्टूबर 2012 में लुकास फ़िल्म को क़रीब चार अरब डॉलर में खरीद लिया था।

इस फ़िल्म के लिए इसी हफ़्ते अमेरिका में भी ऑडिशन शुरू होंगे। ऑडिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन भी किया जा सकता है।

फ़िल्म के कॉस्टिंग निर्देशक शिकागो और नैशविले में ऑडिशन लेंगे और ऑनलाइन भेजे गए ऑडिशन भी देखेंगे।

ल्यूक स्काईवॉकर की भूमिका के लिए चुने जाने से पहले मार्क हमील को कम ही लोग जानते थे।

इतनी बड़ी फ़िल्म में मुख्य भूमिका के लिए खुले ऑडिशन लिया जाना अभूतपूर्व है। हालांकि स्टार वार्स में इससे पहले भी अनजान अभिनेताओं को मुख्य भूमिकाएं दी जाती रही हैं।

मार्क हमील ने जब ल्यूक स्काईवॉकर की भूमिका के लिए चुने गए थे, तब उन्हें बहुत कम लोग जानते थे।

कई अन्य बड़ी फ़िल्मों में सहायक भूमिकाओं के लिए ओपन ऑडिशन लिए जाते रहे हैं। हैरी पॉटर श्रंखला की बाद की फ़िल्मों में सहायक भूमिकाओं के लिए ऑडिशन लिए गए थे।

फ़िल्म 'द गोल्डन कंपास' की मुख्य पात्र लॉयरा की भूमिका अभिनेत्री डकोटा ब्लू रिचर्ड्स को ऑडिशन के ज़रिए ही मिली थी।

फ़िल्म के निर्माता और सह-लेखक जेजे अबराम्स ऑडिशन नहीं लेंगे। अभिनेत्री की भूमिका के लिए 16 वर्ष से अधिक और अभिनेता की भूमिका के लिए 18 वर्ष से अधिक के युवा अभी किस्मत आज़मा सकते हैं।
विज्ञापन


ऑडिशन के दौरान उन्हें फ़िल्म के कॉस्टिंग निर्देशकों से मिलने का मौका भी मिलेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें