फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus से हॉलीवुड स्टार एंड्रयू जैक की मौत, 'स्टार वॉर्स' में आए थे नजर

Wed, 01 Apr 2020 02:31 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
एंड्रियू जैक - फोटो : Social Media
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के चलते देश ही नहीं बल्कि दुनियाभर में ही हजारों लोग अपनी जान गंवा  चुके हैं। इस संक्रमण को काबू में करने की तमाम कोशिशें करने बावजूद भी इससे होने वाली मौंतों को रोका नहीं जा सका है। इस संक्रमण ने कई हॉलीवुड स्टार्स की जान ले ली है। तो वहीं अब इस संक्रमण की वजह से एक और अभिनेता की मृत्यु हो गई। ये अभिनेता हैं स्टार वॉर्स फेम एंड्रयू जैक। एंड्रयू जैकने कोरोना वायरस की वजह से 75 साल की उम्र में दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


इस बात की जानकारी एंड्रयू जैक के एजेंट ने दी है। एजेंट ने बाताया कि जैक का इलाज Surrey के एक अस्पताल में चल रहा था। एक रिपोर्ट के मुताबिक जैक के एजेंट ने अपने बयान में कहा है कि, 'एंड्रयू थेम्स में एक सबसे पुरानी हाउसबोट पर रहते थे। वह आत्मनिर्भर जिंदगी जीते थे और अपनी पत्नी से बेहद प्यार करते थे। साथ ही वह एक कमाल के कोच भी थे।'

वहीं इस खबर की पुष्टि करते हुए एंड्रयू जैक की पत्नी गैब्रिएला ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए एक पोस्ट साझा की है। अपनी पोस्ट में गैब्रिएला ने लिखा है कि, 'आप लोगों को ये बताते हुए मेरे दिल को बहुत तकलीफ हो रही है कि हमने एक इंसान को आज खो दिया। अब से 48 घंटे पहले जब एंड्रयू को अस्पताल में भर्ती किया गया तो उन्हें लंदन में कोरोना वायरस डायग्नोस किया गया था। आज उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। वह तकलीफ में नहीं थे, और बहुत शांति-सुकून के साथ उन्होंने अपने बच्चों के बारे में जानते हुए दुनिया को अलविदा कह दिया।' गौरतलब है कि एंड्रयू जैक की पत्नी गैब्रिएला भी ऑस्ट्रेलिया में क्वारंटीन पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें