स्टार वॉर्स सीरीज की नई फिल्म 'स्टार वॉर्स-द फोर्स अवेकंस' ने उत्तर अमरीका में साइंस फिक्शन फिल्म 'अवतार' की कमाई के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।
इस फिल्म की निर्माता कंपनी वाल्ट डिज्नी के मुताबिक जेजे अब्रम्स निर्देशित इस फिल्म ने अब तक यहां 76 करोड़ डॉलर की कमाई कर ली है।
हालांकि 'अवतार' अभी भी दुनिया भर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी हुई है।
अवतार ने दुनिया भर में कुल मिलाकर 278 करोड़ डॉलर कमाए हैं।