ब्रिटिश लेखक जैक थॉर्न को कॉलिन ट्रेवॉर्न निर्देशित 'स्टार वार' के लिए बतौर लेखक साइन करने की खबरें आ रही हैं। आपको बता दें कि जैक थॉर्न ने जूलिया रॉबर्ट्स जैकब ट्रेंबले की आने वाली फिल्म 'वंडर' में बतौर लेखक काम किया है।
ट्रेवॉर्ने और उनके राइटिंग पार्टनर डेरेक कॉनॉली स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं, लेकिन बताया जा रहा है कि इस काम के लिए मेकर्स कोई नया चेहरा तलाश रहे हैं।
रियान जॉनसन ने स्टार वॉर्स: द लास्ट जेडी की कहानी लिखी है और वो ही इसे निर्देशित भी करेंगे। जो कि दिसम्बर 15 को खुलने वाली साइंस फिक्शन फिल्म की आठवीं किस्त है। बताया जा रहा है कि ये फिल्म 24 मई 2019 को रिलीज की जाएगी।