फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lee Joo-Sil: 'स्क्विड गेम' फेम ली जू-सिल ने 81 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, दिल का दौरा पड़ने से निधन

Mon, 03 Feb 2025 09:38 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

'स्क्विड गेम' फेम ली जू-सिल का 81 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्हें 2 फरवरी को दिल का दौरा पड़ा था।
विज्ञापन
'स्क्विड गेम फेम ली जू-सिल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'स्क्विड गेम' फेम ली जू-सिल का 81 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। पीपल की रिपोर्ट के मुताबिक ली जू-सिल को 2 फरवरी की सुबह अपने घर पर ही दिल का दौरा पड़ा था। खबरों की मानें तो इसके बाद उन्हें दक्षिण कोरिया के ग्योंगगी के उइजोंगबू में सेंट मैरी अस्पताल में स्थानांतरित किए जाने के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

2 फरवरी को हुई मृत्यु
पीपल की रिपोर्ट के मुताबिक ली जू-सिल ने 2 फरवरी की सुबह अपने घर पर ही दिल का दौरा पड़ा। इसके बाद उन्हें दक्षिण कोरिया के ग्योंगगी के उइजोंगबू में सेंट मैरी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रिपोर्ट के अनुसार, उनका अंतिम संस्कार 5 फरवरी को सियोल के सीनचोन स्थित सेवरेंस अस्पताल में किया जाएगा।

इस किरदार में आईं नजर
खबरों की मानें तो ली जू-सिल की मृत्यु के तीन दिन पहले ही उन्हें उनके पेट के कैंसर का पता चला था। बता दें कि उन्हें लोकप्रिय सीरीज 'स्क्विड गेम' में अंडरकवर जासूस ह्वांग जून-हो (वाई हा जून) की मां और ह्वांग इन हो (ली बयांग हुन) की सौतेली मां के रूप में देखा गया था।

Marianne Faithfull: ब्रिटिश पॉप स्टार मैरिएन फेथफुल का निधन, 78 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली

विज्ञापन

इससे पहले ही हुआ था कैंसर
ली जू-सिल को इससे पहले स्टेज 4 ब्रेस्ट कैंसर का पता चला था। इसके बाद उन्होंने 13 साल तक इस बीमारी का इलाज करवाया था। इस बात की जानकारी खुद अभिनेत्री ने दी थी। ली ने 1964 में अपने अभिनय करियर की शुरुआत की। वह डेथ ऑफ ए सेल्समैन और मैकबेथ, के-ड्रामा द अनकैनी काउंटर और 2016 की हॉरर फिल्म ट्रेन टू बुसान के स्टेज प्रोडक्शंस का हिस्सा थीं।
 

Garth Hudson Death: मास्टर वादक और द बैंड के सदस्य गार्थ हडसन का निधन, 87 वर्ष की आयु में निधन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें