लॉस एंजेलिस में हुए 67वें ग्रैमी अवार्ड में भारतीय फैशन और शिल्पकला का एक शानदार पल देखने को मिला। इस अवॉर्ड फंक्शन रैपर और अभिनेत्री क्वीन लतीफा डिजाइनर राहुल मिश्रा के ब्लैक डिजाइनर कपड़े में नजर आईं।
लतीफा की ड्रेस ने खींचा सबका ध्यान
67वें ग्रैमी अवॉर्ड विनर क्वीन लतीफा की ड्रेस ने सबका ध्यान खींचा। जब वह राहुल मिश्रा की डिजाइन की ड्रेस में नजर आईं। लतीफा ने ये ड्रेस पहनकर एक भारतीय डिजाइनर को ग्रैमी अवॉर्ड्स में पेश किया। उन्होंने जो ब्लैक ड्रेस पहनी वे थ्री डायमेंशनल डिटेल्स से हुआ था। इस ड्रेस के बारे में खुद डिजाइनर ने बताया है।
12 घंटों में तैयार हुई ड्रेस
डिजाइन राहुल मिश्रा ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर बताया कि इस ड्रेस को 12 घंटों में कारीगरों को ने मिलकर बनाया है। इस ड्रेस पर लतीफा ने इस लुक को डायमंड नेकलने और लाइट मेकअप के साथ स्टाइल किया।
Grammys 2025: 50 साल में कंट्री ग्रैमी जीतने वाली पहली अश्वेत महिला बनीं बियॉन्से, इस एल्बम के लिए मिला अवॉर्ड
ऐसी है क्वीन लताफी का ड्रेस
डिजाइनर ने इस पोस्ट में लिखा- क्वीन लताफा ने 67वें ग्रैमी अवॉर्ड में राहुल मिश्रा की डिजाइनर ड्रेस पहनीं। ये ड्रेस राहुल मिश्रा के कॉउचर स्प्रिंग 2025 कलेक्शन में से एक है। इस ड्रेस में 'द पेल ब्लू डॉट' से धागे और सेक्विन का किया गया है। इस ड्रेस में 66 पिरामडों की डिजाइन में भी संरचनाएं नजर आ रही हैं।
चंद्रिका टंडन को भी मिला पुरस्कार
आपको बता दें कि इस अवॉर्ड में भारतीय-अमेरिकी गायिका और उद्यमी चंद्रिका टंडन ने एल्बम त्रिवेणी के लिए बेस्ट न्यू एज, एम्बिएंट या चैंट एल्बम श्रेणी में ग्रैमी पुरस्कार जीता। रिकॉर्डिंग अकादमी द्वारा आयोजित सबसे बड़े संगीत पुरस्कार समारोह रविवार को लॉस एंजिल्स के क्रिप्टो डॉट कॉम एरिना में आयोजित किया गया।