कथित पीड़िता की शिकायत दिसंबर 2021 में दर्ज की गई थी, जिसके बाद एक मामला दर्ज किया गया था। रिपोर्ट्स की मानें तो अप्रैल में केस को बंद कर दिया गया था लेकिन पीड़िता के अनुरोध पर इसे फिर से खोला गया। सुनवाई के दौरान ओह येओंग-सु ने अभियोजकों द्वारा पूछताछ किए जाने पर सभी आरोपों को खारिज कर दिया। अभिनेता ने अपने बयान में कहा, "मैंने झील के चारों ओर के रास्ते का मार्गदर्शन करने के लिए उसका हाथ पकड़ा। मैंने माफी मांगी क्योंकि उसने [व्यक्ति] कहा कि वह इसके बारे में कोई हंगामा नहीं करेगी, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि मैं आरोपों को स्वीकार करता हूं।"
Urvashi Rautela: उर्वशी ने सोशल मीडिया पर पूछा ऐसा सवाल, यूजर्स बोले- 'ऋषभ पंत की याद में क्या हाल हो गया'