फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Spider Man Brand New Day: ‘स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे’ के नए पोस्टर हुए जारी, दिखी जेंडाया-टॉम हॉलैंड की झलक

Tue, 14 Apr 2026 07:24 PM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Spider Man Brand New Day Poster: 'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' को लेकर बढ़ती उत्सुकता के बीच, फिल्म निर्माताओं ने आज नए टीजर के साथ दो पोस्टर जारी किए हैं। सिनेमाकॉन 2026 में प्रदर्शित किए गए नए पोस्टरों में से एक में जेंडाया पर फोकस किया गया है।
 
विज्ञापन
'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज 14 अप्रैल को 'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' के दो पोस्टर जारी किए गए हैं। पहले पोस्टर में टॉम हॉलैंड अपने स्पाइडर मैन अंदाज में नजर आ रहे हैं। तो वहीं दूसरे पोस्टर जेंडाया पर फोकस किया गया है। इन दोंनों नए पोस्टर्स को देखकर फैंस बेहद उत्साहित हैं।

विज्ञापन

'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' के दो पोस्टर हुए जारी
'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' के दोनों पोस्टर्स लास वेगास में सिनेमाकॉन इवेंट के दौरान अनाउंस किए गए। इस दौरान वहां पर फिल्म 'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' का एक छोटा सीन भी दिखाया गया। टॉम हॉलैंड अभिनीत यह फिल्म पूरे कार्यक्रम का सबसे बड़ा आकर्षण थी।

'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे'
'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' का निर्देशन डेस्टिन डेनियल क्रेटन ने किया है, जिन्होंने पहले 'शांग-ची' वाली फिल्म बनाई थी। निर्माताओं का कहना है कि यह फिल्म पिछली स्पाइडर-मैन फिल्मों से काफी अलग है। उन्होंने टॉम हॉलैंड की तारीफ करते हुए कहा कि यह उनका अब तक का सबसे अच्छा काम है। टॉम हॉलैंड ने खुद कहा कि यह अब तक की सबसे भावुक और कुछ हिस्सों में सबसे परिपक्व स्पाइडर-मैन फिल्म है।

'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' में क्या होगा खास?
फिल्म 'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' के ट्रेलर में दिखाया जा चुका है कि 'स्पाइडर मैन नो वे होम' की घटनाओं के बाद दुनिया बदल चुकी है। अब पीटर पार्कर को उसके सबसे करीबी दोस्त भी नहीं पहचान पाते। एक सीन में पीटर एक दुकान पर है। वहां जैकब बैटलन (नेड) आता है, लेकिन पीटर को पहचानता नहीं है।

पीटर उसका पीछा करके नेड और एमजे (जेंडाया) द्वारा होस्ट की जा रही हाउस पार्टी में पहुंचता है। पार्टी में पीटर को पता चलता है कि नेड ने स्पाइडर-मैन को ट्रैक करने के लिए एक 'स्पाइडर-ट्रैकर' बनाया है। नेड को लगता है कि स्पाइडर-मैन कोई और है, पीटर नहीं। जब एमजे आती है तो पीटर घबरा जाता है और अपना नाम 'मेयनार्ड' बताता है। 
विज्ञापन

कब रिलीज होगी 'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे'
'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' का ट्रेलर हाल ही में 24 घंटे में 718 मिलियन व्यूज के साथ नया रिकॉर्ड बना चुका है। पिछली 'स्पाइडर मैन' फिल्म ने लगभग 2 बिलियन डॉलर की कमाई की थी। इस फिल्म में जॉन बर्न्थेल (द पनिशर), मार्क रफालो (हल्क) और सैडी सिंक भी काम कर रही हैं। 'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' 31 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें: 70 साल की उम्र में भी कितने फिट हैं विक्की कौशल के पिता शाम, जिम में जमकर करते हैं कसरत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें