फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' भारत में समय से पहले होगी रिलीज, जानें कब शुरू होगी बुकिंग

Thu, 11 Jun 2026 10:52 PM IST
अंजू बाजपेयी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Spider Man Brand New Day: 'स्पाइडर मैन' के फैंस के लिए खुशखबरी है। नई जानकारी के अनुसार, 'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' भारत में अब समय से पहले रिलीज की जा रही है। जिसकी बुकिंग जल्द शुरू होने वाली है।
विज्ञापन
1 of 5
फिल्म 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' - फोटो : X
स्पाइडर मैन को पसंद करने वाले फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। पीटर पार्कर की अगली फिल्म 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' भारत में अपनी तय तारीख से पहले रिलीज होने जा रही है। जानें यह फिल्म कब रिलीज होगी और कब शुरू होगी इसकी एडवांस बुकिंग?
विज्ञापन

2 of 5
फिल्म 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' - फोटो : X
रिलीज की तारीख और एडवांस बुकिंग
फिल्म 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' अब भारत में 30 जुलाई, 2026 को रिलीज होगी, जबकि दुनिया भर में यह फिल्म 31 जुलाई को रिलीज हो रही है। इस फिल्म की एडवांस बुकिंग के लिए टिकटों की बुकिंग 17 जून से शुरू हो जाएगी। यह फिल्म भारत में 6 भाषाओं में रिलीज होगी- अंग्रेजी, हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम।
विज्ञापन

3 of 5
स्पाइडर मैन- ब्रांड न्यू डे - फोटो : सोशल मीडिया
क्या है फिल्म की कहानी?
यह फिल्म 'स्पाइडर-मैन: नो वे होम' की कहानी के आगे से शुरू होगी। पिछली फिल्म के आखिर में पूरी दुनिया पीटर पार्कर को भूल गई थी। इस बार पीटर बिल्कुल अकेला है और बिना किसी पुराने सहारे के खुद अपनी जिंदगी की मुश्किलें संभाल रहा है। वह भावनात्मक रूप से परेशान है, फिर भी न्यूयॉर्क की रक्षा कर रहा है।

4 of 5
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
फिल्म की स्टार कास्ट
'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' में टॉम हॉलैंड (स्पाइडर-मैन), जेंडाया (एमजे) और जैकब बैटलन (नेड लीड्स) के किरदार में फिर साथ दिखेंगे। टॉम हॉलैंड लगभग 5 साल बाद अपनी सोलो स्पाइडर-मैन फिल्म में नजर आ रहे हैं। इस फिल्म में जॉन बर्न्थेल और 'स्ट्रेंजर थिंग्स' फेम की सैडी सिंक भी नजर आएंगी। इस फिल्म के निर्देशक डेस्टिन डेनियल क्रेटन हैं, जिन्होंने 'शांग-ची' जैसी फिल्म बनाई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ - फोटो : सोशल मीडिया
एक नया रिकॉर्ड
सोनी पिक्चर्स के मुताबिक, इस फिल्म के ट्रेलर को सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर मिलाकर 1 अरब यानी 100 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। ऐसा रिकॉर्ड बनाने वाला यह दुनिया का पहला फिल्म ट्रेलर है।

यह भी पढ़ें: फिल्म 'जन नायकन' वीडियो लीक मामले में आया बड़ा अपडेट, मुख्य आरोपी हुआ गिरफ्तार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें