फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Spider Man Brand New Day: 22वें दिन भी 'बंटवारा' को कड़ी टक्कर दे रही 'स्पाइडर मैन 4'; कितना किया कलेक्शन?

Thu, 20 Aug 2026 11:59 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Spider Man Brand New Day Collection: हॉलीवुड फिल्म 'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' भारतीय सिनेमाघरों में आज 22 दिन पूरे कर चुकी है। जानिए फिल्म का कलेक्शन कितना हुआ?
विज्ञापन
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर 'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' के चर्चे हैं। इन दोनों बॉलीवुड फिल्मों के अलावा हॉलीवुड फिल्म 'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' भी सजी हुई है। भारत में इसने शानदार कलेक्शन किया है और 400 करोड़ क्लब का हिस्सा बन चुकी है। आज गुरुवार को कितनी कमाई हुई? जानिए

विज्ञापन

फिल्म 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' - फोटो : X
बॉलीवुड फिल्मों के सामने सीना ताने  'स्पाइडर-मैन 4'
टॉम हॉलैंड अभिनीत फिल्म ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’ 30 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। आज इसने 22 दिन पूरे कर लिए हैं। दिलचस्प बात यह है कि इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' और सनी देओल की 'बंटवारा 1947' जैसी फिल्मों के बावजूद यह करोड़ों में कलेक्शन जुटा पा रही है। 

स्पाइडर मैन 4 - फोटो : इंस्टाग्राम@tomholland2013
'बंटवारा 1947' से बेहतर स्थिति में 'स्पाइडर मैन 4'
फिल्म 'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' अब भी भारतीय सिनेमाघरों में सनी देओल की आजादी के मौके पर रिलीज हुई फिल्म 'बंटवारा' से बेहतर स्थिति में हैं। बीते दिन बुधवार को इस फिल्म ने 1.80 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं, आज 22वें दिन खबर लिखे जाने तक प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक 'स्पाइडरमैन 4' ने 1.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।
  • बंटवारा ने बीते दिन यानी बुधवार को 1.40 करोड़ रुपये कमाए थे।
  • वहीं, आज गुरुवार को सातवें दिन 1.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
  • 'आवारापन 2' ने बीते दिन 6.75 करोड़ रुपये कमाए थे।
  • आज सातवें दिन इमरान हाशमी की फिल्म ने 06 करोड़ रुपये कमाए हैं।
विज्ञापन

स्पाइडर-मैन - फोटो : सोशल मीडिया
500 करोड़ क्लब से कितनी दूर फिल्म 'स्पाइडर मैन 4'?
फिल्म  'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' का टोटल नेट कलेक्शन 475.40 करोड़ रुपये हो चुका है। उम्मीद की जा सकती है कि इस वीकएंड तक यह फिल्म 500 करोड़ क्लब का हिस्सा बना जाए। 
हॉलीवुड फिल्म 'स्पाइडर मैन- ब्रांड न्यू डे' में टॉम हॉलैंड, जेंडाया, जैकब बैटलन, जॉन बर्नथल, मार्क रफ्लो और सैडी सिंक अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म का निर्देशन डेस्टिन डेनियल क्रेटन ने किया है। टॉम हॉलैंड एक बार फिर पीटर पार्कर के रूप में लौटे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें