फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या हेडन पैनेटीयर की मौत के वक्त घर पर मौजूद था उनका एक्स-बॉयफ्रेंड? पुलिस रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

Wed, 19 Aug 2026 09:01 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Hayden Panettiere Death: हॉलीवुड एक्ट्रेस हेडन पैनेटीयर की अचानक हुई मौत ने उनके फैंस और इंडस्ट्री को सदमे में डाल दिया है। अब इस मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। जानिए क्या है पूरा मामला। 

विज्ञापन
हेडन पैनेटीयर - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अब पुलिस रिपोर्ट से हेडन पैनेटीयर की मौत से जुड़ी कुछ अहम जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक, जिस वक्त इमरजेंसी सर्विसेज साउथ कैरोलिना स्थित उनके अपार्टमेंट पहुंची, उस समय उनके ऑन-ऑफ बॉयफ्रेंड ब्रायन हिकर्सन और उनका भाई जैक हिकर्सन वहां मौजूद थे।

पुलिस रिपोर्ट से मिली ये जानकारी 

  • पुलिस के मुताबिक, रविवार दोपहर जब एक अधिकारी मौके पर पहुंचा तो उसकी मुलाकात दोनों भाइयों से हुई।
  • इसके बाद अधिकारी ने देखा कि पैरामेडिक्स एक बेहोश महिला को CPR दे रहे थे। महिला हेडन पैनेटीयर थीं।
  • रिपोर्ट में अधिकारी ने बताया कि हेडन के बेहोश होने की कोई साफ शारीरिक वजह नजर नहीं आ रही थी।
  • मेडिकल टीम ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन आखिरकार दोपहर 2:31 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

हेडन पैनेटीयर - फोटो : सोशल मीडिया

मौत की वजह अभी साफ नहीं
पुलिस के अनुसार, अभी तक हेडन की मौत की आधिकारिक वजह सामने नहीं आई है। मामले की जांच जारी है। ऑटोप्सी में भी उनके शरीर पर किसी तरह की चोट के निशान नहीं मिले हैं। पुलिस ने यह भी कहा कि उन्हें मौके पर किसी तरह की फाउल प्ले यानी हत्या या किसी आपराधिक साजिश के संकेत नहीं मिले।

हेडन पैनेटीयर - फोटो : सोशल मीडिया

ब्रायन हिकर्सन के साथ रहा था विवादित रिश्ता

  • हेडन और ब्रायन हिकर्सन का रिश्ता काफी समय तक उतार-चढ़ाव से भरा रहा।
  • ब्रायन पर हेडन के साथ मारपीट करने के आरोप भी लगे थे।
  • 2020 में ब्रायन पर घरेलू हिंसा से जुड़े कई गंभीर आरोप लगाए गए थे।
  • बाद में उन्होंने अपने पार्टनर को चोट पहुंचाने से जुड़े दो मामलों में अपना अपराध स्वीकार नहीं करते हुए कोर्ट में नो कॉन्टेस्ट प्ली दर्ज की थी। उन्हें कुछ समय जेल में रहना पड़ा था।
  • इसके अलावा उन्हें चार साल की प्रोबेशन, एंगर मैनेजमेंट की बैठकों में शामिल होने की सजा दी गई थी।
  • ब्रायन ने हाल ही में अपने पुराने मामलों को कम गंभीर अपराध में बदलने की मांग की थी, लेकिन गुरुवार को लॉस एंजिलिस के एक जज ने उनकी यह मांग खारिज कर दी।
विज्ञापन

हेडन पैनेटीयर, ब्रायन हिकरसन - फोटो : इंस्टाग्राम@haydenpanettiere

पुलिस रिपोर्ट में क्या हुआ उस दिन?
पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक, मौके पर पहुंचने वाले अधिकारी ने सबसे पहले जैक हिकर्सन से बात की। जैक ने बताया कि बेहोश महिला उसके भाई की गर्लफ्रेंड है।

अधिकारी ने लिखा कि मेडिकल टीम हेडन को बचाने की कोशिश कर रही थी और उस दौरान जैक काफी भावुक नजर आ रहा था। वहीं ब्रायन उस समय ज्यादा भावुक नहीं हुए। हेडन को आधिकारिक तौर पर मृत घोषित किए जाने के बाद ब्रायन भावुक हुए।

इसके बाद पुलिस अधिकारी दोनों भाइयों को अपार्टमेंट से बाहर ले गया। अधिकारी ने ब्रायन से कुछ देर और विस्तार से बात की, लेकिन पुलिस रिपोर्ट में उस बातचीत की कई जानकारियां छिपा दी गई हैं। हेडन द्वारा ली जा रही कुछ दवाओं की जानकारी भी रिपोर्ट में सार्वजनिक नहीं की गई है।

ये भी पढ़ें- Awarapan 2 VS Batwara Collection: 'आवारापन' के आगे 'बंटवारा' बदहाल; दोनों फिल्मों ने छठे दिन कितने कमाए? जानिए

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें