स्पाइडर-मैन: अक्रॉस द स्पाइडर-वर्स
- फोटो : सोशल मीडिया
वीडियो की शुरुआत माइल्स मोरालेस (शमीक मूर) और ग्वेन स्टेसी (हैली स्टेनफेल्ड) के साथ हुई है, जो स्पाइडर-मैन: इनटू द स्पाइडर-वर्स में देखने को मिले थे। यह दोनों ही आसानी से विभिन्न आयामों के बीच दरार तक पहुंच सकते हैं। वह माइल्स को फिर से साहसिक कार्य के लिए लुभाती है और फिर देखा जा सकता है कि वह हेक्सागोनल रिंग से बने एक पोर्टल के बीच से गिरते हैं। इसके बाद माइल्स मोरालेस की नींद खुल जाती है और वह खुद को एक अलग जगह पर पाता है। यह भारत का एक शहर होता है, जहां पर वह रहता है। इस सीन के जरिए ही इस फिल्म का भारत के साथ मजेदार कनेक्शन दिखाया गया है।
स्पाइडर-मैन: अक्रॉस द स्पाइडर-वर्स
- फोटो : सोशल मीडिया
‘स्पाइडर-मैन: अक्रॉस द स्पाइडर-वर्स’ के फर्स्ट लुक ने भारतीय प्रशंसकों को काफी ज्यादा एक्साइटेड कर दिया है क्योंकि इसे देखने के बाद लोगों को उम्मीद है कि फिल्म में देसी स्पाइडर मैन के रूप में पवित्र प्रभाकर नजर आ सकते हैं, जो साल 2004 में स्पाइडर-मैन: इंडिया के साथ भारतीय स्पाइडर मैन के रूप में नजर आए थे। इस फिल्म में दर्शकों को एक अलग चीज देखने को मिलने वाली है। कॉमिक में हमेशा स्पाइडर मैन लाल कलर का सूट पहने हुए नजर आता है लेकिन इसमें स्पाइडर मैन ने नीले रंग का सूट पहना है, जो इसे एक अलग अंदाज देता है।
स्पाइडर-मैन: अक्रॉस द स्पाइडर-वर्स
- फोटो : सोशल मीडिया
स्पाइडर-मैन: अक्रॉस द स्पाइडर-वर्स (पार्ट वन) का निर्देशन जोआकिम डॉस सैंटोस, केम्प पॉवर्स और जस्टिन के. थॉम्पसन ने किया है। इस फिल्म में शमीक मूर, हैली स्टेनफेल्ड और ऑस्कर इसाक हैं और यह फिल्म अक्टूबर 2022 में रिलीज़ होगी। यह फिल्म भारत में अंग्रेजी और हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगु में रिलीज़ होगी।