फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lee Jung Jae: 'स्क्विड गेम 2' के एक एपिसोड के लिए इतनी रकम मांग रहा खिलाड़ी नंबर 456, सुनकर रह जाएंगे दंग

Fri, 30 Jun 2023 02:40 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

आपको कोरियन वेब सीरीज 'स्क्विड गेम' याद है? जिसमें बच्चों के गेम को जिस ट्विस्ट और टर्न के साथ दिखाया गया था, उसे देख सभी दंग रह गए थे। इस शो को दुनियाभर के दर्शकों का प्यार मिला।
विज्ञापन
ली जंग-जे - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आपको कोरियन वेब सीरीज 'स्क्विड गेम' याद है? जिसमें बच्चों के गेम को जिस ट्विस्ट और टर्न के साथ दिखाया गया था, उसे देख सभी दंग रह गए थे। इस शो को दुनियाभर के दर्शकों का प्यार मिला। अब इसके अगले पार्ट को फ्लोर पर लाने की तैयारी चल रही है, जिसे देखने के लिए फैंस भी एक्साइटेड हैं। अब सस्पेंस और थ्रिल से भरे इस शो के लीड एक्टर से जुड़ी एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि उन्होंने हर एपिसोड के लिए करोड़ों रुपये की फीस की मांग की है।

विज्ञापन
Trending Videos

'स्क्विड गेम' से वर्ल्डवाइड पहचान हासिल करने वाले साउथ कोरियन एक्टर ली जंग-जे एक बार फिर सुर्खियां बटोर रहे हैं। नेटफ्लिक्स ने 'स्क्विड गेम 2' के लिए रिमेनिंग कास्ट की अनाउंसमेंट की। वर्ल्ड लेवल पर फेमस इस नेटफ्लिक्स शो में जंग-जे ने दमदार एक्टिंग की थी। इसी को लेकर एक साउथ कोरियन आउटलेट में दावा किया गया कि एक्टर ने दूसरे सीजन के लिए प्रति एपिसोड 1 मिलियन डॉलर (8.2 करोड़ रुपये से ज्यादा) की भारी राशि की मांग की है।

ली जंग-जे - फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि, ली जंग-जे की एजेंसी ने अफवाहों का खंडन किया। एक सूत्र के हवाले से उन्होंने कहा, 'नेटफ्लिक्स ली जंग-जे की रिक्वेस्ट को नजरअंदाज नहीं कर सकता। ली जंग-जे ने नेटफ्लिक्स से प्रति एपिसोड 1 मिलियन डॉलर से ज्यादा की मांग की है, जिसका अर्थ है कि उन्हें शो के लिए 13 मिलियन डॉलर (13 एपिसोड को देखते हुए) से ज्यादा सैलरी मिलेगी।'
विज्ञापन

फिलहाल, नेटफ्लिक्स की ओर से इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। बता दें कि, ली जंग-जे ने मेगाहिट सीरीज में प्लेयर 456 - सियोंग गी हुन की भूमिका निभाई थी।

यह भी पढ़ें: ऑस्कर की शॉर्ट फिल्म कैटेगरी में 'गिद्द' की एंट्री! एशिया इंटरनेशनल फेस्टिवल 2023 भी जीता
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें