फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Retribution:  रिट्रीब्यूशन में हुई लियाम नीसन की वापसी, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी एक्शन से भरपूर फिल्म

Fri, 30 Jun 2023 12:00 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

इस फिल्म में लियाम नीसन के अलावा मैथ्यू मोडाइन, नोमा डूमजवेनी, जैक चैंपियन, लिली एस्पेल और एम्बेथ डेविड्ज की  शामिल हैं। इस फिल्म को निम्रोद एंटल ने डायरेक्ट किया है।
विज्ञापन
रिट्रीब्यूशन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लियाम नीसन रिट्रीब्यूशन में वापस आ गए हैं, यह एक एक्शन फिल्म है जो 1994 की स्पीड की याद दिलाती है। इसका निर्माण लायंसगेट ने किया है। जिसका विश्व स्तर पर प्रीमियर 25 अगस्त को आपके नजदीकी सिनेमाघरों में होगा। बता दें कि इस बार लियाम नीसन बस के बजाय अपने बच्चों के साथ एक एसयूवी में फंस गए हैं, और बाहर निकलने का जोखिम नहीं उठा सकते, नहीं तो दबाव  के कारण गाड़ी में विस्फोट हो जाएगा। अब अपने बच्चे की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए वह इस स्थिति से कैसे निपटेंगे।

विज्ञापन

एक्शन, रोमांच और ड्रामा से है भरपूर
रिट्रीब्यूशन की आधिकारिक घोषणा और ट्रेलर रिलीज के बारे में बात करते हुए, लायंसगेट की गायत्री गुलियानी कहती हैं, हम 25 अगस्त को अपने भारतीय दर्शकों के लिए रिट्रीब्यूशन लाने के लिए उत्साहित हैं। यह फिल्म उन सभी चीजों से भरपूर है जो दर्शक देखना चाहते हैं जैसे एक्शन, रोमांच और ड्रामा। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर जॉन विक: चैप्टर 4 की शानदार सफलता के बाद, रिट्रीब्यूशन हमारे थिएटर लाइन-अप के लिए एक आदर्श है। 

इसे भी पढ़ें- Grammy Awards 2024: ग्रैमी 2024 की तारीख का हुआ एलान! इस दिन और इस जगह सजेगी म्यूजिशियंस की यह भव्य महफिल

कब होगी रिलीज
उन्होंने कहा भारत में लियाम नीसन की लोकप्रियता को देखते हुए, हमें यकीन है कि यह फिल्म फैंस के लिए एक बेहतरीन सौगात होगी। इस वर्ष और भी अधिक सरप्राइज के लिए तैयार रहें क्योंकि लायंसगेट का एक और रोमांचक शीर्षक लेकर जल्द ही आपके नजदीकी थिएटर में आ रहा है। लायंसगेट्स के रिट्रीब्यूशन का ग्लोबल रिलीज 25 को सिनेमाघरों में होगा।
विज्ञापन

स्टारकास्ट
इस फिल्म में लियाम नीसन के अलावा मैथ्यू मोडाइन, नोमा डूमजवेनी, जैक चैंपियन, लिली एस्पेल और एम्बेथ डेविड्ज की  शामिल हैं। इस फिल्म को निम्रोद एंटल ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म के लेखक एंड्रयू बाल्डविन, अल्बर्टो मारिनी, वार्ड पेरी हैं। रिट्रीब्यूशन के प्रोड्यूसर एयूम कोलेट-सेरा, शन्ना एडी, जुआन सोला, एंड्रयू रोना, एलेक्स हेनमैन हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें