दक्षिण अफ्रीकी रैपर एकेए की मंगेतर एनेले
- फोटो : Instagram
दक्षिण अफ्रीकी रैपर एकेए की मंगेतर एनेले 'नेली' तेम्बे की केप टाउन स्थित पांच सितारा होटल की 10वीं मंजिल से गिरकर मौत हो गई। एनेले का शव नग्नावस्था में पाया गया। मिली जानकारी के मुताबिक हादसे से कुछ घंटे पहले कपल को एक नाइटक्लब में डांस करते हुए देखा गया था।
इस हादसे के बाद एकेए और नेली के परिवार ने संयुक्त बयान में कहा, 'हम अभी भी सदमे में हैं। वह एक असाधारण और प्रतिभाशाली युवती थी, जिसके आगे पूरी जिंदगी थी। वह अच्छे स्वभाव की थी और हमेशा अपने आसपास के लोगों का ख्याल रखती थीं। हमारी दुख की इस घड़ी में हम लोगो से विनम्रतापूर्वक अनुरोध करते हैं कि हमारे परिवारों को इस सदमे से उभरने के लिए समय दिया जाए।'
ये हादसा 11 अप्रैल दिन रविवार की सुबह 7.30 बजे हुआ था। इस मामले की जांच पुलिस ने शुरू कर दी है और सभी से पूछताछ की जा रही है। एनेले की उम्र 22 साल थी और फरवरी 2021 में उन्होंने एकेए से सगाई की थी।