फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Snoop Dogg: स्नूप डॉग की बायोपिक की रिलीज डेट का एलान, 2027 में इस दिन आएगी फिल्म; ये एक्टर निभाएगा लीड रोल

Wed, 22 Jul 2026 07:10 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Snoop Dogg Biopic: रैप आइकन और एक्टर स्नूप डॉग की जिंदगी पर बनने वाली बायोपिक अब आधिकारिक तौर पर आ रही है। जानिए फिल्म को लेकर पूरी जानकारी 

विज्ञापन
स्नूप डॉग - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रैपर स्नूप डॉग पर बनने वाली बायोपिक फिल्म की रिलीज डेट भी तय हो चुकी है। जानिए कब आएगी फिल्म और कौन सा एक्टर निभाएगा लीड रोल? 

कब रिलीज होगी फिल्म? 

विज्ञापन

रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूनिवर्सल पिक्चर्स इस फिल्म को 6 अगस्त 2027 को रिलीज करेगा। यह फिल्म स्नूप डॉग के एक कलाकार से लेकर बड़े म्यूजिक मोगुल और गैंगस्टा रैप आइकन बनने तक के सफर को दिखाएगी।

इस फिल्म को क्रेग ब्रेवर डायरेक्ट करेंगे, जो ‘हसल एंड फ्लो’ जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। स्क्रिप्ट को उन्होंने जो रॉबर्ट कोल की ओरिजिनल कहानी पर दोबारा लिखा है।


ये एक्टर निभाएगा लीड रोल
फिल्म में स्नूप डॉग का किरदार एक्टर जोनाथन डेविस निभाएंगे। यह फिल्म डेथ रो पिक्चर्स और एनबीसी यूनिवर्सल एंटरटेनमेंट के बीच हुए डील के तहत पहला प्रोजेक्ट होगी। इसे इमेजिन एंटरटेनमेंट के ब्रायन ग्रेजर, खुद स्नूप डॉग और डेथ रो पिक्चर्स की प्रेसिडेंट सारा रामाकर प्रोड्यूस कर रहे हैं।

फिल्म में स्नूप डॉग के मशहूर गाने भी शामिल होंगे, जैसे ‘ड्रोप इट लाइक इट्स होट’, ‘गिन एंड जूस’, ‘व्हाट्स माय नेम’ और ‘नथिन बट ए जी थिंग’।

हालांकि अभी कहानी को लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। यह भी साफ नहीं है कि फिल्म उनके पूरे करियर को दिखाएगी या किसी खास दौर पर फोकस करेगी।

विज्ञापन

स्नूप डॉग - फोटो : सोशल मीडिया

स्नूप डॉग के बारे में 
स्नूप डॉग एक पॉपुलर रैपर ही नहीं, बल्कि सिंगर, सॉन्गराइटर, एक्टर, प्रोड्यूसर, डीजे और बिजनेसमैन भी हैं। उन्होंने 1992 में अपने करियर की शुरुआत की थी, जब वह डॉ. ड्रे के गाने ‘डीप कवर’ और एल्बम ‘द क्रोनिक’ में नजर आए थे।

इस बायोपिक का ऐलान पहली बार 2022 में हुआ था। वहीं, स्नूप डॉग ने सिनेमाकॉन में बताया था कि इसकी शूटिंग इस गर्मी से शुरू हो सकती है।

ये भी पढ़ें- Deadpool: फिल्म ‘डेडपूल’ पर चल रहा काम, फिर वेड विल्सन बनकर लौटेंगे रयान रेनॉल्ड्स; एक्टर ने किया बड़ा खुलासा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें