‘डेडपूल एंड वूल्वरिन’ ने मचाया धमाल
यह अपडेट ‘डेडपूल एंड वूल्वरिन’ (2024) की जबरदस्त सफलता के बाद आया है। इस फिल्म में ह्यू जैकमैन ने वूल्वरिन के रूप में वापसी की थी और रयान ने फिर से वेड विल्सन का किरदार निभाया था।
यह फिल्म इतिहास की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली R-रेटेड फिल्म बन गई थी, जिसने दुनियाभर में 1.338 बिलियन डॉलर की कमाई की।
'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे'
- फोटो : इंस्टाग्राम
जल्द रिलीज होगी ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’
वहीं, मार्वल की आने वाली फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ 30 जुलाई को भारत में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में टॉम हॉलैंड, जेंडाया, जैकब बैटलन, सैडी सिंक, लिजा कोलोन-जायस, जॉन बर्नथल और माइकल मांडो नजर आएंगे।
फैंस को 'डूम्सडे' का इंतजार
इसके अलावा मार्वल स्टूडियोज ने ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ का पहला ट्रेलर भी रिलीज कर दिया है। इसमें क्रिस इवांस एक बार फिर स्टीव रोजर्स के रूप में वापसी करते दिखेंगे, जो क्रिस हेम्सवर्थ के थॉर के साथ मिलकर रॉबर्ट डाउनी जूनियर के डॉक्टर डूम का सामना करेंगे।
‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ में पहली बार एक्स-मेन और फैंटास्टिक फोर के किरदार भी एवेंजर्स के साथ नजर आएंगे। यह फिल्म 18 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
ये भी पढ़ें- Avengers Doomsday: लौट आया कैप्टन अमेरिका, रिलीज हुआ 'अवेंजर्स डूम्सडे' का ट्रेलर; इस दिन रिलीज होगी फिल्म