फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hannah Spearritt: दो बच्चों के साथ ऑफिस में रहने को मजबूर हुई यह मशहूर सिंगर, छह महीने पहले खो दिया था अपना घर

Sat, 28 Jan 2023 06:10 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

फेमस बैंड एस क्लब 7 का हिस्सा रह चुकीं हॉलीवुड की मशहूर सिंगर हन्ना के पास रहने के लिए घर नहीं है। ऐसे में सिंगर को अपने पति और दो बेटियों के साथ दोस्तों के ऑफिस में रहना पड़ रहा है। 
विज्ञापन
Hannah Spearritt - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हॉलीवुड की मशहूर सिंगर हन्ना स्पीरिट (Hannah Spearritt)  इन दिनों काफी परेशानियों का सामना कर रही हैं। हाल ही में सिंगर ने बताया है कि पिछले छह महीने से उनके पास घर नहीं है और ऐसे में उन्हें अपने परिवार के साथ कभी दोस्तों के घर, तो कभी उनके ऑफिस में रहना पड़ रहा है। सिंगर के मुताबिक क्रिसमस से पहले उनसे उनका घर छीन गया था और तभी से वह ऐसे ही अपने परिवार के साथ स्ट्रगल कर रही हैं।

विज्ञापन


एस क्लब 7 बैंड का थीं हिस्सा
सिंगर हन्ना 41 साल की हैं और उनका कहना है कि लोगों को लगता है कि वह करोड़पति हैं, लेकिन ऐसा नहीं है। 90 के दशक के फेमस बैंड एस क्लब 7 का हिस्सा रह चुकीं हन्ना ने एक ब्रांड के तौर पर 50 मिलियन पाउंड यानी 5 करड़ो रुपये कमाए थे। लेकिन उन्हें करोड़ों कमाने के बाद भी कम ही पैसे मिलते थे। ऐसे में वह लंदन में किराए के मकान में रह रही थीं, जहां से मकान मालिक ने उन्हें शॉर्ट नोटिस देकर घर से बाहर निकाल दिया और उसे बेच दिया। ऐसे में अब सिंगर के पास रहने के लिए कोई जगह नहीं है।
RRR In Japan: 'आरआरआर' को जापान में बड़ी कामयाबी, एसएस राजामौली ने ट्वीट कर जाहिर की खुशी
विज्ञापन


छह महीने से हो रही परेशानी
हन्ना का कहना है कि किराए के मकान में ज्यादा पैसे नहीं खर्च करना चाहती हैं। ऐसे में वह कभी अपने दोस्तों के घर, ऑफिस या दूसरे जगह पर रह रही हैं। सिंगर की दो बेटियां,टी और टोरा हैं। उनकी बड़ी बेटी चार साल की और छोटी दो साल की है। इसके साथ ही उनके पति एडम थॉमस फिटनेस ट्रेनर हैं। ऐसे में अब वह चारों पिछले छह महीने से घर न होने की वजह से परेशानियों का सामना कर रहे हैं।
विज्ञापन

Pathaan: पठान की शांतिपूर्ण रिलीज पर गदगद प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया, जताया राज्य सरकारों का आभार 

मकान मालिक ने दो दिन में घर से निकाला
एक इंटरव्यू के दौरान सिंगर ने बताया कि उनके मकान मालिक को पैसों की जरूरत थी। ऐसे में दो दिन के अंदर ही उन्हें परिवार के साथ घर से बाहर निकाल दिया। ऐसे में उन्हें घर ढूंढने का समय ही नहीं मिला और उन्होंने एक कैफे में अपने सामान को रखा, जो अभी खुला नहीं था। इसके बाद उनके दोस्तों ने मदद की और अपने ऑफिस में रहने दिया। अब सिंगर अपने करियर को फिर से पटरी पर लाने और कैफे को खोलने में लगी हैं।
Nawazuddin Siddiqui: साउथ में रंग जमाने को तैयार नवाजुद्दीन सिद्दीकी, वेंकटेश के साथ की 'सैंधव' फिल्म की घोषणा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें